Kal ka Mousam: हरियाणा में तीन दिन होगी झमाझम बारिश, जानिए अपने शहर का हाल

On: March 22, 2026 9:28 AM
Follow Us:

Kal ka Mousam: हरियाणा में तेजी से मौसम बदल रहा है। कई दिनो गर्मी से लोगो का जीना मुहाल हो गया था लेकनि शुक्रवार व शनिवार को हुई बारिश से लोगो ने राहत मिली है। मौसम विभाग ने एक बार फिर लगातार तीन दिन बारिश का अलर्ट जारी किया है। इतना ही नहीं 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी।

 

जानिए किन शहरों में होगी बारिश: मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि रविवार 4 मई को पूरे हरियाणा में बारिश हो सकती है। इतना ही नहीं हरियाण के पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात और पलवल में भी बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग ने बताया सोमवार यानि 5 मई को पूरे हरियाणा में बारिश होगी। पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर ज्यादा बारिश होगी। जबकि हरियाणा के शहर कैथल, पानीपत, कुरुक्षेत्र, करनालऔर सोनीपत में ज्यादा और अन्य जिलों में कम बारिश की संभावना है।

इतना ही नहीं 6 मई को पूरे हरियाणा में बारिश होगी। जिसमें से सिरसा, फतेहाबाद, जींद पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल और कैथल आदि शामिल है। मौसम विभाग ने बताया कि शुक्रवार व शनिवार को हरियाणा के कई जिलों में बारिश हुई। इसका असर प्रदेश के तापमान पर भी देखने को मिला। बारिश के कारण तापमान सामान्य से 3.3 डिग्री गिर गया है।

Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

और पढ़ें