Haryana: हरियाणा में इस जिले के 3 गांवों की बदली जा सकती है तहसील, प्रशासन ने सरकार को भेजा प्रस्ताव

On: March 21, 2026 10:13 PM
Follow Us:
Haryana: हरियाणा में इस जिले के 3 गांवों की बदली जा सकती है तहसील, प्रशासन ने सरकार को भेजा प्रस्ताव

Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा में झज्जर जिले में 3 गावों की पंचायतों ने अपनी तहसील बदलवाने के लिए जिला प्रशासन को अर्जी लगाई है।

जानकारी के मुताबिक, तीनों गांव की अर्जी पर प्रशासन की ओर से सरकार को सिफारिश भेज दी गई। सरकार की ओर से जल्द ही गांवों की पंचायतों की लगाई अर्जी पर मोहर लगाई जा सकती है। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, बादली विधानसभा के 3 गांव जल्द ही झज्जर तहसील में शामिल किए जा सकते हैं। इसकी पुष्टि जिला प्रशासन के डीआरओ प्रमोद चहल ने की है।

जानकारी के मुताबिक, उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन के पास बादली विधानसभा के मातनहेल तहसील के गांव भिंडावास , बिलोचपुरा और शाहजहांपुर की पंचायत ने प्रस्ताव पास कर शासन और प्रशासन से मंशा जाहिर की थी कि इन गांव के लोग चाहते हैं कि उनके गांव को मातनहेल तहसील से हटाकर झज्जर तहसील के साथ जोड़ दिया जाए। Haryana News

तहसील की दूरी ज्यादा

मिली जानकारी के अनुसार, इन ग्रामीणों का तर्क है कि उनके गांव से मातनहेल तहसील की दूरी काफी लंबी है और वहां सरकारी काम के लिए जाने से उनके समय और पैसे दोनों की बर्बादी होती है।

जानकारी के मुताबिक, उन्होंने उनके गांव को झज्जर तहसील में जोड़ने की बात कही है। ग्रामीणों की इच्छा पर ही प्रशासन ने अपनी समहति की मुहर लगाकर सरकार के पास भेज दिया है। Haryana News

उठा चुके मांग

जानकारी के मुताबिक, सरकार द्वारा प्रशासन की सिफारिश पर इस मामले को सरकार द्वारा गठित कमेटी में रखा जाएगा। पूरा मामला सरकार के संज्ञान में है और जल्द ही इस पर फैसला लिया जा सकता है।

Haryana News मिली जानकारी के अनुसार, बता दें कि ग्रामीणों की मांग पर बादली हल्के के कांग्रेस विधायक कुलदीप वत्स भी ग्रामीणों की मांग को कई बार उठा चुके हैं। अब ग्रामीणों की इस मांग के पूरा होने की उम्मीद है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now