गुरूवार, 29 अक्टूबर 2026

Bihar Election: महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष रितु जायसवाल ने दिया दो टूक जबाव, राजनीति में मची हलचल

Written by: Best24News

Published:

सीतामढ़ी। बिहार में चुनावों को लेकर सियासी घमासान मचा हुआ है। कोई टिकट नहीं मिलने पर कुर्ता फाडकर विरोध जता रहा हे तो कोई पार्टी छोडने को तैयार है। अभी हाल में…


सीतामढ़ी। बिहार में चुनावों को लेकर सियासी घमासान मचा हुआ है। कोई टिकट नहीं मिलने पर कुर्ता फाडकर विरोध जता रहा हे तो कोई पार्टी छोडने को तैयार है। अभी हाल में एक ओर मामला सामने आया है।Bihar Election

Advertisement

Bihar Election: राजद की तेज तर्रार महिला नेत्री और महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष रितु जायसवाल पार्टी से बगावत के मूड में है। उन्होंने परिहार विधानसभा सीट के अलावा किसी भी दूसरी सीट से चुनाव लड़ने से साफ इंकार कर दिया है।Bihar Election

बिहार विधानसभा चुनाव के बीच महागठबंधन के अंदर टिकट बंटवारे को लेकर नाराजगी खुलकर सामने आने लगी है। परिहार विधानसभा सीट से टिकट न मिलने पर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की एक महिला नेता ने पार्टी नेतृत्व के खिलाफ खुलकर मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने अपने फेसबुक अकाउंट पर जनता के नाम संदेश जारी कर परिहार सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:वोट चोरी के विरोध में धारूहेड़ा में सड़कों पर उतरी कांग्रेस: भगत सिंह चौक पर फूंका मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला

उन्होंने लिखा कि शनिवार शाम जैसे ही यह चर्चा फैली कि पार्टी उन्हें परिहार की बजाय बेलसंड से उम्मीदवार बना सकती है, परिहार क्षेत्र की जनता से लगातार फोन और सोशल मीडिया पर संदेश आने लगे। सभी की एक ही अपील थी—“मैडम, परिहार को मत छोड़िए।” उन्होंने कहा कि परिहार की बदहाल स्थिति के लिए केवल वर्तमान भाजपा विधायक गायत्री देवी ही नहीं, बल्कि पूर्व विधायक डॉ. रामचंद्र पूर्वे भी जिम्मेदार हैं।

उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि यह किसी से छिपा नहीं है कि डॉ. पूर्वे ने पिछला विधानसभा चुनाव राजद के टिकट पर लड़ते हुए पार्टी से गद्दारी की थी, जिसकी वजह से उन्हें मामूली अंतर से हार का सामना करना पड़ा था। अब पार्टी ने डॉ. पूर्वे की बहू स्मिता पूर्वे को टिकट देकर कार्यकर्ताओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है।

ये भी पढ़ें:सिंगापुर करेगा हरियाणा में निवेश: गुरुग्राम से पानीपत तक बदलेगी तस्वीर

उन्होंने स्पष्ट किया कि अगर पार्टी ने रविवार दोपहर तक अपने फैसले में बदलाव नहीं किया तो वे परिहार सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतरेंगी। इसके साथ ही उन्होंने दोपहर तीन बजे अपने आवास पर प्रेस वार्ता बुलाकर आगे की रणनीति की घोषणा करने की बात कही है।

 

ये भी पढ़ें:अटेली में कांग्रेस का ब्लॉक स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन, भाजपा पर कसे तंज

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp