Sarkari Naukri : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक खुशी की खबर सामने आई हैं। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने सिलेक्शन पोस्ट फेज 13 भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती के माध्यम से कुल 2402 पदों को भरा जाएगा। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि आवेदन प्रक्रिया 23 जुलाई 2025 तक चलेगी।
शैक्षणिक योग्यता :
पद के अनुसार 10वीं, 12वीं, ग्रेजुएशन की डिग्री
आयु सीमा
- न्यूनतम : 18 साल
- अधिकतम : 37 साल
- सामान्य वर्ग की महिला : 5 साल की छूट
- आरक्षित वर्ग के पुरुष : 5 साल की छूट
- महिला : 10 साल की छूट
- भूतपूर्व सैनिक : 3 साल की छूट
फीस :
- जनरल, ओबीसी : 100 रुपए
- एससी, एसटी : नि:शुल्क
वेतन :
- पहले पांच साल तक : 26,000 रुपए प्रतिमाह
- पांच साल पूरे होने के बाद : 19, 900 – 63, 200 रुपए प्रतिमाह
सिलेक्शन प्रोसेस :
- लिखित परीक्षा
- डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन
एग्जाम पैटर्न :
- मोड : कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट
- प्रश्न : 100 MCQs (2 अंक प्रत्येक)
- अवधि : 60 मिनट
- नेगेटिव मार्किंग : 0.50 अंक निगेटिव मार्किंग के लिए
जानें कैसे करें आवेदन :
- एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
- होम पेज पर दिए गए अप्लाई टैब पर क्लिक करें।
- रजिस्ट्रेशन करके एप्लीकेशन फाॅर्म भरें।
- मांगे गए डाॅक्यूमेंट्स अपलोड करें।
- फीस जमा करके फॉर्म सब्मिट कर दें।

















