मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Sports News: द्रोणाचार्य स्टेडियम कुरुक्षेत्र में ओपन स्टेट सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप हुआ शुभारंभ।

On: September 7, 2025 9:54 AM
Follow Us:
Sports News
Sports News: 12वीं हरियाणा स्टेट ओपन सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन गुरु द्रोणाचार्य खेल परिसर कुरुक्षेत्र में 6 सितंबर से 7 सितंबर तक एथलेटिक्स फैडरेशन ऑफ इंडिया (भारतीय एथलेटिक्स महासंघ)के नियम अनुसार किया जा रहा है।
एथलेटिक्स हरियाणा के अध्यक्ष दिलबाग सिंह ने बताया कि 64वीं राष्ट्रीय ओपन सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का 4 दिवसीय आयोजन 27 सितंबर से 30 सितंबर तक रांची (झारखंड) में किया जाएगा।
एथलेटिक्स हरियाणा महासचिव प्रदीप मलिक ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा स्टेट ओपन सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 100 मीटर दौड़ पुरुष वर्ग में राजा बाबू फरीदाबाद ने पहला,आशीष सोनीपत ने दूसरा और नुजरत यमुनानगर ने तीसरा स्थान प्राप्त,400 मीटर दौड़ में आशीष फौगाट चरखी दादरी ने पहला,रमन डागर सोनीपत ने दूसरा और राहुल सिवाच फतेहाबाद ने तीसरा,मोहन चरखी दादरी ने प्रथम,अमित कुमार रेवाड़ी द्वितीय और अंकित सोनीपत ने तृतीय स्थान,5000 मीटर राहुल झज्जर ने स्वर्ण,अकिंत सोनीपत ने रजत पदक और बिट्टू जींद ने कांस्य पदक जीता।
Sports News
Sports News
लड़की वर्ग 100 मीटर दौड़ में ने पहला तमन्ना जींद, दूसरा सोनिया जींद और तीसरा स्थान स्नेह चरखी दादरी ने प्राप्त किया।
400 मीटर दौड़ में दृष्टि कुरुक्षेत्र ने पहला, गरिमा जींद ने दूसरा और सोनम हिसार ने तीसरा स्थान,1500 मीटर दौड़ में अंजू हिसार ने स्वर्ण, संजना रोहतक रजत पदक और प्रगति चरखी दादरी ने कांस्य पदक,5000 मीटर दौड़ में संजना रोहतक ने पहला,पूजा सोनीपत ने दूसरा और तन्नू चरखी दादरी ने तीसरा स्थान,
थ्रो इवेंट में प्रिया भिवानी ने पहला,अनीसा सोनीपत ने दूसरा और नेहा जागलान पानीपत ने तीसरा स्थान,हेमर थ्रो में शिवानी शर्मा झज्जर ने पहला, अंजलि चरखी दादरी ने दूसरा और सोनिका हिसार ने तीसरा स्थान, लांग जंप परीक्षा फरीदाबाद ने पहला,एवलीन कौर कुरुक्षेत्र ने दूसरा और रिया सोनीपत ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
एथलेटिक्स हरियाणा के मीडिया प्रभारी सत्यवीर धनखड ने बताया कि  ओपन सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में थ्रो इवेंट पुरुष वर्ग में हैमर थ्रो में गौरव सोनीपत ने पहला,नितिन मलिक हिसार ने दूसरा और तीसरा स्थान अमित पुंढीर यमुनानगर ने एवं डिस्कस थ्रो में पहला स्थान निर्भय भिवानी ने पहला,प्रतीक मान सोनीपत ने दूसरा और अभिमन्यु जींद ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
लांग जंप इवेंट में अविनाश रेवाड़ी ने पहला, मोहम्मद अता साजिद फरीदाबाद ने दूसरा और दीपक भिवानी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
3000 मीटर स्टेपल चेज इवेंट में पुरुष वर्ग रितेश सोनीपत ने पहला, हेमंत रेवाड़ी ने दूसरा और धर्मेंद्र झज्जर ने तीसरा स्थान एवं महिला वर्ग में अंकिता झज्जर ने पहला, विजेता करनाल ने दूसरा और उजाला हिसार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को कोषाध्यक्ष जसवंत सिवाच सीनियर ज्वांइट सेकेट्री कुलदीप अहलावत, मुख्य चयनकर्ता यशपाल चोपड़ा, डायरेक्टर आफ चैंपियनशिप जितेंद्र बांगर, जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार कुरुक्षेत्र,
एवं पूर्व जिला खेल अधिकारी यशवीर सिंह,एथलेटिक्स कोच कुरुक्षेत्र मणि कुमार और अंजू एथलेटिक्स कोच कुरुक्षेत्र इत्यादि ने आशीर्वाद प्रदान किया और नेशनल चैंपियनशिप में अच्छा खेल प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दी।

Harsh

मै पिछले पांच साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now