मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Run for Ram Ultra Marathon: पर्वतारोही नरेंद्र ने बनाया विश्व रिकॉर्ड-Best24news

On: April 23, 2022 1:28 AM
Follow Us:

Best24news, Delhi: पर्वतारोही नरेंद्र  (Climber Narendra sets world record) सिंह ने कुल 2513.3 किलोमीटर दूरी की रामेश्वरम से अयोध्या तक दौड़ लगाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने इस रिकॉर्ड को भगवान श्रीराम के चरणों में समर्पित किया है। स्टार एक्स यूनिवर्सिटी बिनौला, जिला गुरुग्राम में एमए योगा के छात्र नरेंद्र सिंह ने अल्ट्रा मैराथन करके यह नया विश्व रिकार्ड कायम किया है।

सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक में काउंसलर के पदों पर भर्ती, जानिए कैसे करे अप्लाई?-Best24News
‘रन फॉर राम अल्ट्रा मैराथन’ 7 अक्तूबर को रामेश्वरम से शुरू हुई और 7 राज्यों से गुजरती हुई कुल 2513.3 किलोमीटर दूरी पूर्ण करने के बाद अयोध्या पहुंची। पर्वतारोही नरेंद्र यात्रा में रोजाना 51 से 55 किलो मीटर दूरी तय करते थे जिसके दौरान तमिलनाडू, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के अयोध्या धाम में वे 24 नवंबर को पहुंचे।

cert

गत दिवस पर्वतारोही नरेंद्र सिंह ने अपना यह विश्व रिकॉर्ड राम जन्म भूमि न्यास को समर्पित कर दिया। विश्व रिकॉर्ड का प्रमाण पत्र उन्होंने चंपत राय ( विश्व हिंदू परिषद के नेता और उपाध्यक्ष) जो श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव का कार्य भी देख रहे हैं को सौंप दिया।
ये कैसा कानून: दाखिले के लिए अभिभावकों की तपस्या-Best24news
इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य खेलों के माध्यम से मर्यादा पुरुषोत्तम राम के जीवन चरित्र को घर-घर पहुंचाकर युवाओं के जीवन में बदलाव लाना है। पर्वतारोही नरेंद्र सिंह का कहना है कि युवाओं के जीवन में बदलाव का सबसे बड़ा उदाहरण भगवान रामचंद्र ने वनवास के दौरान अपना शौर्य, पराक्रम और समरसता के रूप में पेश किया।

IMG 8959

उनके जीवन से युवाओं को यह प्रेरणा मिलती है कि व्यक्ति किसी भी परिस्थिति में कमजोर नहीं होता और बुराई के नाश के लिए उसे विकट परिस्थितियों से गुजरना ही पड़ता है।

सुप्रीम कोर्ट का फैसला: कार के Airbag में हुई गड़बड़ी तो कंपनी से होगी भरपाई
बता दें, पर्वतारोही नरेंद्र सिंह के पिता कृष्णचंद भारतीय सेना के जवान रहे हैं और नरेंद्र का सपना दुनिया के सातों महाद्वीपों पर फतेह करके रिकॉर्ड बुक में छाप छोड़ना है। उन्होंने अब तक पांच महाद्वीपों की सबसे ऊंची चोटियों को फतह किया। 2012 में पर्वतारोहण के बेसिक, 2013 में एडवांस, 2015 में एमओआई के साथ सभी कोर्स पास किए।

सुप्रीम कोर्ट का फैसला: कार के Airbag में हुई गड़बड़ी तो कंपनी से होगी भरपाई
20 मई 2016 को उन्होंने नेपाल के रास्ते माउंट एवरेस्ट को फतेह किया। पांच महाद्वीपों की सबसे ऊंची चोटियों को फतेह किया, उनमें माउंट एवरेस्ट, किलिमंजारो को दोबार, एलब्रुस को ट्रैवल्स में, कोजास्को व ऑस्ट्रेलिया की 10 सबसे ऊंची चोटियों को और दक्षिण अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी एकंकागुआ को फतेह किया है।

 

अब तक उनके नाम पर्वतारोहण क्षेत्र में 18 विश्व रिकॉर्ड हैं। उनका अगला लक्ष्य उत्तरी अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी देनाली और अंटार्कटिका की सबसे ऊंची चोटीविंसन है जिसके लिए उन्होंने जरूरी तैयारी शुरू कर दी है। उनको विश्व की सभी वर्ल्ड रिकॉर्ड संस्थाओं ने वर्ल्ड किंग का सम्मान भी दिया है। वे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार से भी सम्मानित हो चुके हैं।
खुशखबरी: अब FASTag से कर सकेंगे चालान, पार्किंग और तेल की पेमेंट? जानें कैसे
गत वर्ष नरेंद्र को लॉस एंजिलिस डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट, लॉस एंजिलिस ( यूनाइटेड स्टेट्स) की ओर से डॉक्टर ऑफ मोटिवेशन की उपाधि से नवाजा गया। जिले की सामाजिक संस्थाओं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन, ब्राह्मण समाज संगठन, प्रजापति सेवा मंच, अग्रवाल सभा ने पर्वतारोही नरेंद्र सिंह की इस उपलब्धि को गौरवमयी बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now