RWA सेक्टर-3 रेवाडी के कॉलेजियम सदस्यों में 43 निर्विरोध निर्वाचित, यहां देखिए सूची

रेवाड़ी: शहर के सेक्टर-3 स्थित श्री कृष्ण मंदिर में हुड्डा रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन कॉलेजियम सदस्यों के चुनाव कराए गए। चुनाव अधिकारी सत्यवीर सिंह, सोमदत्त शर्मा व दिनेश शर्मा ने बताया कि 46 वार्डों के कॉलेजियम सदस्यों के चुनाव होने थे, जिनमें 43 सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए, जबकि 1 वार्ड का नामांकन रद्द हो गयाREWARI: सीहा के पूर्व सरपंच बिक्रम सिंह पांडे के भाई का निधन, आज होगा अंतिम संस्कार

अब 2 वार्डों (4 व 33) में 10 दिसंबर को चुनाव कराए जाएंगे। इन वार्डों में दो नामांकन दर्ज होने से चुनाव प्रक्रिया होगी। इनमें वार्ड 4 से परमात्मा शरण और हनुमान यादव व वार्ड 33 से हरपाल सिंह यादव और गजराज सिंह यादव के बीच चुनाव होंगे।sector 3

चुनाव अधिकारी चुनाव कराते हुए। इन सदस्यों को किया गया निर्वाचित वार्ड 1 से अशोक यादव, वार्ड 2 से सतबीर पोसवाल, वार्ड 3 से त्रिलोक चंद, वार्ड 5 से बिजेंद्र सिंह, वार्ड 6 से रमेश मित्तल, वार्ड 7 से प्रवीण गोयल, वार्ड 8 से सीपी यादव, वार्ड 9 से जय दयाल छाबड़ा, वार्ड 10 से अनिल राव, वार्ड 11 से चांद सिंह, वार्ड 12 से टेक चंद अरोड़ा, वार्ड 13 से राम करन चौरसिया, वार्ड 14 से राजेंद्र प्रसाद सिरोहा, वार्ड 15 से सुरेश कुमार, वार्ड 16 से नवीन कुमार पिपलानी, वार्ड 17 से महेश यादव, वार्ड 18 से शकुंतला यादव, वार्ड 19 से जसवंत सिंह यादव, वार्ड 20 से डॉ राज कुमार यादव, वार्ड 21 से श्री भगवान यादव, वार्ड 22 से संदीप यादव, वार्ड 23 से प्रताप सिंह यादव, वार्ड 24 से वीके शर्मा, वार्ड 25 से महिपाल सिंह, वार्ड 26 से पवन कुमार, वार्ड 27 से बीर सिंह, वार्ड 28 से सत्यप्रकाश यादव, वार्ड 29 से सत्यवीर सिंह, वार्ड 30 से ईश्वर सिंह, वार्ड 31 से रण सिंह, वार्ड 32 से डॉ. ओएस यादव, वार्ड 34 से सर्वसुख यादव, वार्ड 35 से शैलेंद्र सिंह जिंदल, वार्ड 36 से शिव नारायण कौशिक, वार्ड 38 से प्रवीण शर्मा, वार्ड 39 से अजीत कुमार यादव, वार्ड 40 से महेंद्र शर्मा, वार्ड 41 से प्रवीण कुमार शर्मा, वार्ड 42 से सत्यपाल यादव, वार्ड 43 से अशोक कुमार यादव, वार्ड 44 से यशपाल यादव, वार्ड 45 से नरेंद्र यादव, वार्ड से 46 सुधीर कुमार चुने गए।Rewari: केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत ने दिया दो टूक जबाब, धारूहेड़ा में पानी छोडने वालों की खैर नहीं ?

कॉलेजियम सदस्य करेंगे कार्यकारिणी का गठन कॉलेजियम सदस्यों के चुनाव के बाद रेसिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के कार्यकारिणी के सदस्यों तथा पदाधिकारियों के लिए चुनाव प्रक्रिया शुरू होगी जो 7 जनवरी 2024 को पूरी होगी। चुनाव अधिकारी ने बताया कि कार्यकारिणी सदस्यों और पदाधिकारियों का चुनाव कॉलेजियम सदस्य करेंगे। पदाधिकारियों में प्रधान, उप प्रधान, सचिव, संयुक्त सचिव, कोषाध्यक्ष शामिल होंगे।