Rewari Police Drug Free Campaign: रेवाड़ी: ‘अंतरराष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस’ के उपलक्ष्य में और ‘नशा मुक्त रेवाड़ी पखवाड़ा’ के अंतर्गत बुधवार को शहर के प्रतिष्ठित केएलपी (KLP) कॉलेज में जिला पुलिस प्रशासन की ओर से एक भव्य और विशाल जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस महाअभियान में आईजीपी साउथ रेंज रेवाड़ी ओम प्रकाश नरवाल, आईपीएस ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।Rewari Police Drug Free Campaign
“जिंदगी को हां, नशे को ना” की दिलाई शपथ
उनके साथ पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस, डीएसपी हेडक्वार्टर डॉ. रविंद्र सिंह और डीएसपी संजीव बल्हारा भी मुख्य रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम में कॉलेज के विद्यार्थियों और शिक्षकों सहित भारी जनसमूह को “जिंदगी को हां, नशे को ना” की शपथ दिलाई गई।

युवा अपनी ऊर्जा शिक्षा और खेलों में लगाएं, तस्कर जाएंगे जेल: आईजीपी
मुख्य अतिथि आईजीपी साउथ रेंज श्री ओम प्रकाश नरवाल ने युवाओं को प्रेरित करते हुए नशा तस्करों को कड़ा संदेश दिया। उन्होंने कहा कि नशा आज समाज के लिए गंभीर चुनौती है। युवा अपनी असीम ऊर्जा को गलत रास्तों पर बर्बाद करने के बजाय शिक्षा और खेलों की ओर मोड़ें, ताकि माता-पिता और इलाके का नाम रोशन हो सके।Rewari Police Drug Free Campaign
तस्करों को चेतावनी: नशा बेचने वालों को चेताते हुए आईजीपी ने कहा कि उनकी असली जगह जेल की सलाखें हैं। आमजन बिना किसी डर के ऐसे अपराधियों की सूचना पुलिस को दें। वर्ष 2016 के ओलंपिक में देश का नाम चमकाने वालीं पी.वी. सिंधु और साक्षी मलिक का जिक्र करते हुए उन्होंने समाज को “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ और बेटी खिलाओ” का नया नारा दिया।

रेवाड़ी पुलिस की नशा मुक्ति टीम के सराहनीय आंकड़े
पुलिस अधीक्षक श्री हेमेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि ‘नशा मुक्त रेवाड़ी पखवाड़ा’ के बेहद सार्थक और सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। पिछले एक वर्ष में रेवाड़ी पुलिस की विशेष टीम ने जमीनी स्तर पर बेहतरीन काम किया हैैं पुलिस टीम प्रतिदिन घर-घर जाकर लोगों को जागरूक कर रही है और वार्ड व गांवों से नशा करने व बेचने वालों का गुप्त डेटा जुटा रही है।Rewari Police Drug Free Campaign
बीते एक वर्ष में टीम द्वारा करीब 525 जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर 2 लाख से अधिक लोगों को जागरूक किया जा चुका है। इतना ही नहीं भटके हुए 90 से अधिक नशा पीड़ितों का पुलिस ने विभिन्न पुनर्वास केंद्रों के माध्यम से सफल इलाज करवाकर उन्हें मुख्यधारा में वापस लौटाया है।Rewari Police Drug Free Campaign

एसपी हेमेंद्र मीणा ने दोहे के माध्यम से समाज को किया सचेत
एसपी ने समाज की आंखें खोलने के लिए एक बेहद मार्मिक दोहा साझा किया और उसकी व्याख्या की:
“दूजे घर की आग पर, जो हँसे बारंबार।
फूस-छप्पर अपना भी, जलते लगे न देर॥”
उन्होंने समझाया कि हमें किसी दूसरे के घर की विपत्ति (जैसे किसी का बच्चा नशे में भटकना) पर खुश या उदासीन नहीं होना चाहिए, क्योंकि वह संकट कल हमारे घर भी आ सकता है। यदि कोई युवा गलत संगत के कारण भटक गया है, तो उसका तिरस्कार करने के बजाय उसे नशा छोड़ने के लिए प्रेरित करें, जिला पुलिस इसमें पूरा सहयोग करेगी।Rewari Police Drug Free Campaign
उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मी और छात्र हुए सम्मानित
कार्यक्रम के भव्य समापन पर आईजीपी ओम प्रकाश नरवाल और एसपी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा द्वारा रेवाड़ी पुलिस की नशा मुक्ति टीम, नशे की रोकथाम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों, विभिन्न पुनर्वास (Rehabilitation) केंद्रों के डॉक्टरों और कॉलेज के सक्रिय वालंटियर विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह देकर विशेष रूप से सम्मानित किया गया।













