Home Rewari News Rewari Breaking News: चुनाव से पहले रेवाड़ी में पुलिस का एक्शन मोड,...

Rewari Breaking News: चुनाव से पहले रेवाड़ी में पुलिस का एक्शन मोड, 204 बोतल अवैध शराब जब्त, 4 गिरफ्तार

204 bottles of illicit liquor seized

Rewari Breaking Newsआगामी नगर निकाय चुनाव से पहले रेवाड़ी पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड में दिख रही है। चुनाव निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से कराया जा सके इसको लेकर भी पूरी तैयारी की जा रही है। पुलिस के द्वारा जगह-जगह छापा मारा जा रहा है ताकि अवैध शराब रोका जा सके। अब रेवाड़ी पुलिस ने छापा मार कर कई बोतल अवैध शराब बरामद किया है वही चार लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है।

विशेष अभियान के तहत जिला पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस द्वारा अलग-अलग स्थानों पर की गई छापेमारी में कुल 204 बोतल अवैध शराब बरामद की गई। जब्त की गई शराब में 141 बोतल देसी, 52 बोतल अंग्रेजी और 11 बोतल बीयर शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि चुनावी माहौल को प्रभावित करने की कोशिशों को किसी भी हाल में सफल नहीं होने दिया जाएगा।

कार्रवाई के दौरान थाना धारूहेड़ा पुलिस ने कोटपुतली-बहरोड़ क्षेत्र के गांव कान्हावास निवासी एक आरोपी को 38 बोतल देसी शराब के साथ पकड़ा। वहीं, गोकलगेट चौकी पुलिस ने चांदनावास गांव के एक युवक को 15 बोतल देसी शराब सहित गिरफ्तार किया।

इसके अलावा, सेक्टर-6 धारूहेड़ा थाना पुलिस ने झज्जर जिले के सुबाना गांव निवासी एक व्यक्ति को बड़ी खेप के साथ काबू किया, जिसके पास से 75 बोतल देसी, 52 बोतल अंग्रेजी शराब और 11 बोतल बीयर बरामद हुई। वहीं, कुंड चौकी पुलिस टीम ने बवाना गुर्जर गांव के एक अन्य आरोपी को 13 बोतल देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया।

सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में आबकारी अधिनियम के तहत मामले दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

जिला पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि चुनावों को देखते हुए गश्त और निगरानी बढ़ा दी गई है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि, अवैध शराब बिक्री या सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि वे ऐसी किसी भी गतिविधि की जानकारी तुरंत प्रशासन को दें, ताकि चुनाव निष्पक्ष तरीके से संपन्न हो सकें।

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।
Exit mobile version