Home Haryana News Haryana News: सालों की मेहनत हुई बर्बाद, किसान का 35 लाख...

Haryana News: सालों की मेहनत हुई बर्बाद, किसान का 35 लाख का गन्ना स्टॉक जलकर खाक

Haryana News:  गर्मी के मौसम में आग लगने की घटनाएं सामान्य हो चुकी है। हरियाणा के करनाल के मुगलमाजरा गांव में एक छोटी सी लापरवाही एक किसान के लिए काफी मुश्किल बन गया। किसान के सालों भर की कमाई जलकर राख हो गई।

गांव के किसान अजय के खेत में रखा गन्ने की पत्ती (पाती) का बड़ा स्टॉक भीषण आग की चपेट में आकर पूरी तरह जल गया। इस हादसे में किसान को करीब 30 से 35 लाख रुपये का भारी नुकसान उठाना पड़ा है।

सामने आई जानकारी के अनुसार किसी किसान ने अपने खेत में बचे हुए अवशेष में आग लगाई थी और तेज हवाएं चलने लगी जिसके बाद चिंगारी उड़ती हुई किसान अजय के खेत में आ गई और खेत में रखे गाने में आग पकड़ लिया।

स्थानीय लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की तब तक आग में विकराल रूप ले लिया था। स्थानीय लोगों के लाख कोशिश के बाद भी खेत में रखा गाना बच नहीं पाया इसके बाद दमकल विभाग की टीम को बुलाकर आग बुझाना पड़ा। हालांकि इस घटना के बाद किस को काफी ज्यादा नुकसान हुआ है।

इस घटना ने एक बार फिर खेतों में आग लगाने जैसी लापरवाही पर सवाल खड़े कर दिए हैं, जिससे आसपास के किसानों को भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है।

एक तरफ जहां गर्मी के सीजन में आग लगने की घटनाएं काफी ज्यादा हो रही है वहीं दूसरी तरफ कृषि विभाग के द्वारा खेतों में नरवाई जलाने से रोकने के लिए भी नई-नई गाइडलाइन जारी की जा रही है। निर्वाही जलाने की वजह से भी आग लगने की घटनाएं काफी बढ़ गई है।

कृषि विभाग के द्वारा लगातार किसानों से अपील किया जा रहा है कि आप अपने खेतों में नवाई नहीं जलाए बल्कि आप नवाई से आधुनिक तरीके के खाद का निर्माण करें इससे खेत में भी नुकसान नहीं होगा और आग लगने की घटनाएं भी नहीं होगी।

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।
Exit mobile version