Home Haryana News Haryana News: ATM उखाड़ ले गए लुटेरे, चंद मिनटो में 4.39 लाख...

Haryana News: ATM उखाड़ ले गए लुटेरे, चंद मिनटो में 4.39 लाख कैश लेकर हुए फरार

Thieves uprooted the ATM

Haryana News: हरियाणा के पलवल जिले में चोर बीती रात एक एटीएम मशीन उखाड़ कर लेकर भाग गए। बीती रात एक बड़ी लूट की वारदात सामने आई जहां बदमाशों ने सुनियोजित तरीके से बैंक के एटीएम को ही उखाड़ लिया और उसमें रखी लाखों की नगदी लेकर भी फरार हो गए।

यह घटना औरंगाबाद गांव स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम बूथ की है, जिसने इलाके में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सामने जानकारी के अनुसार रात 2:00 एक गाड़ी में पांच अज्ञात बदमाश सवार होकर आए और एटीएम बूथ के पास जाकर पूरी एटीएम उखाड़ ले गए। एटीएम में 439000 था।

एटीएम करने के बाद पूरे एटीएम को अपने गाड़ी में रखकर कर वहां से फरार हो गए। सुबह जब बैंक प्रबंधन को एटीएम में तोड़फोड़ की सूचना मिली तो वहां पर कर्मचारी पहुंचे तो कर्मचारियों को पूरा एटीएम ही गायब मिला।

पुलिस ने मौके से टूटे हुए ताले और अन्य सबूत जुटाए हैं। साथ ही फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट को बुलाकर साक्ष्य एकत्र किए गए। शुरुआती जांच में सामने आया है कि वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश पूरी तैयारी के साथ आए थे और उन्हें इलाके की जानकारी भी थी।

सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा गया है कि बदमाश एक टाटा कार में आए थे और कुछ ही मिनटों में पूरी मशीन लेकर निकल गए। फिलहाल पुलिस आसपास के अन्य कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।

थाना प्रभारी ने बताया कि अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उनकी तलाश के लिए टीमों का गठन किया गया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।
Exit mobile version