Home Rewari News Rewari Breaking News: सेक्टर-5 की झुग्गियों में भीषण आग, सैकड़ों घर राख...

Rewari Breaking News: सेक्टर-5 की झुग्गियों में भीषण आग, सैकड़ों घर राख में तब्दील

सेक्टर-5 की झुग्गियों में भीषण आग, सैकड़ों घर राख में तब्दील

Rewari Breaking News: जिले में आग का तांडव देखने को मिला है। सेक्टर-5 स्थित झुग्गी-झोपड़ी इलाके में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। यहां आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और तेज लपटों के कारण यह तेजी से फैलती चली गई।

आग ने इतना भयंकर रूप ले लिया कि चंद मिनट में ही सब कुछ जलकर खाक हो गया। आपको बता दे कि इस दौरान लोग दहशत में आ गए और आसपास के कई घर भी जल गए।

चंद मिनटों ने सभी झुग्गियां इसकी चपेट में आ गईं, साथ ही आसपास के कई मकान भी जल गए। लोगों को अपना सामान तक समेटने का मौका भी नहीं मिला। पुरा घर जलकर राख हों गया।

आग के दौरान कई गैस सिलेंडरों में विस्फोट होने से जोरदार धमाके हुए, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, लेकिन आग की तीव्रता के सामने उनकी संख्या कम पड़ गई।

ऊपर से पानी की कमी ने स्थिति को और चुनौतीपूर्ण बना दिया, जिससे आग बुझाने में देरी हुई। यदि पर्याप्त संसाधन उपलब्ध होते, तो आग पर जल्द काबू पाया जा सकता था।

घटना स्थल पर बड़ी संख्या में जुटी भीड़ ने भी राहत और बचाव कार्य में बाधा डाली। हालात को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। शहर थाना और मॉडल टाउन थाना की पुलिस मौके पर मौजूद रही और भीड़ को हटाने में लगी रही।

एम्बुलेंस को भी बुलाया गया, ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके। मिली जानकारी के अनुसार किसी के नुकसान होने की खबर नहीं है। फिलहाल प्रशासन आग लगने के कारणों की जांच कर रहा है, हालांकि शुरुआती अनुमान में भीषण गर्मी और झुग्गियों में मौजूद ज्वलनशील सामग्री को इसके तेजी से फैलने का कारण माना जा रहा है।

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।
Exit mobile version