Home Rewari News Rewari Breaking News: 40 लाख की लागत से जिले में बनेगा हाईटेक...

Rewari Breaking News: 40 लाख की लागत से जिले में बनेगा हाईटेक पशु अस्पताल

Rewari Breaking News: डूंगर वास के साथ-साथ आसपास के जिलों के पशुपालकों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। लंबे समय से जर्जर स्थिति में पड़े पशु चिकित्सालय का एक बार फिर से भव्य तरीके से निर्माण किया जाएगा।

40 लख रुपए खर्च करके पशु चिकित्सालय को बनाया जाएगा। इससे डूंगर वास संहिता आसपास के जिले के लोगों को भी काफी फायदा होगा। स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जल्द निर्माण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

पिछले 6 साल से पशु अस्पताल बढ़ाहल स्थिति में था। भवन जर्जर होने के वजह से यह नियमित सेवा नहीं मिल पा रही थी जिससे पशुपालकों को अपने पशुओं के इलाज के लिए दूर दराज के क्षेत्र में जाना पड़ता था।

पशु अस्पताल बनने से डूंगरवास रसग्गन निखरी मसानी और आसपास के गांव के पशुपालकों को काफी फायदा होगा। नए पशु अस्पताल के लिए बजट को मंजूरी दे दी गई है और जल्द ही यहां निर्माण कार्य भी शुरू होने वाला है। इस वर्ष अस्पताल में पशुओं को इलाज टीकाकरण और अन्य कई तरह की सुविधा मिलेगी।

इस कदम से पशुपालकों को काफी फायदा होगा। बजट में इसकी मंजूरी मिलने से केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह और विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने सरकार को धन्यवाद कहा है। आपको बता दे की 40 लाख की लागत से भव्य पशु अस्पताल का निर्माण होगा जहां पशुओं को आधुनिक इलाज की सुविधा मिलेगी

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।
Exit mobile version