मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Rewari : बस में महिला का पर्स व सोने की चेन चोरी

On: August 23, 2021 4:14 AM
Follow Us:

बावल: सुनील चौहान। बावल में अपने भाई को राखी बांधकर वापस ससुराल सीकर जा रही एक महिला का किसी शातिर ने बस में चढ़ते समय पर्स और चेन उड़ा ली। महिला ने बस में सवार होने के बाद जब पर्स संभाला तो वह गायब मिला। महिला ने उसके आसपास घूम रही दो महिलाओं पर संदेह जाहिर किया है। हालांकि अभी इसकी शिकायत नहीं दी गई है। सीकर निवासी संतोष देवी ने बताया कि बावल उसका मायका है और वह रविवार को राखी बांधने आई थी।
इसके बाद वह सीकर जाने के लिए बणीपुर चौक पर पहुंची थी। उन्होंने अपनी सोने की चेन और पर्स बैग में रख लिया। इस दौरान उसके आसपास दो महिलाएं संदिग्ध घूम रही थी। बस में बैठने के बाद जब उन्होंने पर्स संभाला तो वह गायब मिला, जिसके बाद वह बस से उतरकर परिजनों को सूचना दी।

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now