Power Cut: रेवाड़ी के इन गांवों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी आज

On: July 15, 2025 5:46 PM
Follow Us:
Rewari News

Power Cut: मरम्मत कार्य और बिजली तारों की शिफ्टिंग के चलते बुधवार को जडथल सब-डिवीजन से जुड़े कई गांवों में चार घंटे की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

निगम के एसडीओ कृष्ण सैनी ने जानकारी देते हुए बताया कि सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक जडथल, रालियावास, पचगांव, माजरी दूदा, निगानियावास, निखरी, आशियाकी, पांचोर, सापली, पिथनवास और रतनपुर की ढाणी समेत करीब एक दर्जन गांवों में बिजली नहीं रहेगी।Power Cut

उन्होंने बताया कि इस अवधि में जरूरी मरम्मत कार्य और विद्युत लाइनों की शिफ्टिंग का काम किया जाएगा, जिससे भविष्य में आपूर्ति अधिक सुचारू रह सके।Power Cut

हालांकि उपभोक्ताओं की सुविधा का ध्यान रखते हुए विभाग की ओर से रात के समय अतिरिक्त बिजली आपूर्ति उपलब्ध करवाई जाएगी, ताकि आवश्यक घरेलू और कृषि कार्यों में किसी प्रकार की असुविधा न हो।Power Cut

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now