Rewari Breaking News: पॉलिटेक्निक के छात्र ने दोस्त के गर्दन पर धारदार हथियार से किया वार

On: April 11, 2026 11:12 AM
Follow Us:

Rewari Breaking News: रेवाड़ी के पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्र ने अपने सहपाठी के गर्दन पर तेज हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में युवक बुरी तरह से घायल हो गया है। हालांकि अभी तक इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है कि आखिर युवक ने अपने दोस्त के गर्दन पर क्यों वार किया है।

सदर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव कालाका निवासी मनजीत (22) लिसाना के पॉलिटेक्निक का छात्र है। आपको बता दे कि दोनों में गहरी दोस्ती थी फिर भी युवक ने अपने दोस्त के गर्दन पर वार कर दिया।

वीरवार को छुट्टी के बाद हुई घटना

वीरवार को छुट्टी के बाद दोनों दोस्त एक ही स्कूटी पर सवार होकर जा रहे थे। मनजीत स्कूटी चला रहा था और उसका दोस्त पीछे बैठा था। पीछे बैठा दोस्त अचानक अपने बैग से एक धारदार हथियार निकाल कर मनजीत के गर्दन पर वार कर देता है और मनजीत लहूलुहान हो जाता है।

धारदार हथियार से वार करने के बाद मनजीत का दोस्त वहां से भाग जाता है और मनजीत को वहीं छोड़ देता है। इसके बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंच कर पुलिस ने जांच शुरू कर दिया है।

सदर थाना एसएचओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि अभी मामले की जांच की जा रही है। शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। वही मनजीत पर हुए हमले के बाद परिवार करो रो रो कर बुरा हाल है।

P Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now