बुधवार, 14 अक्टूबर 2026

Rewari News Hindi: DC का बड़ा फैसला, शहर के खाली जमीन पर होगी पार्किंग की व्यवस्था

Written by: Best24News

Published:

Rewari News Hindi: बीते विरवार को जिला बाल कल्याण परिषद की कार्यकारिणी एवं आम सभा की बैठक हुई। इस बैठक की अध्यक्षता डीसी अभिषेक मीणा ने किया। बैठक में फैसला लिया गया…


शहर के खाली जमीन पर होगी पार्किंग की व्यवस्था
शहर के खाली जमीन पर होगी पार्किंग की व्यवस्था
Google News Follow us on Google

Rewari News Hindi: बीते विरवार को जिला बाल कल्याण परिषद की कार्यकारिणी एवं आम सभा की बैठक हुई। इस बैठक की अध्यक्षता डीसी अभिषेक मीणा ने किया। बैठक में फैसला लिया गया कि शहर में खाली सरकारी जमीन पर नगर परिषद की ओर से पार्किंग की व्यवस्था किया जाएगा।

Advertisement

जिला बाल कल्याण अधिकारी वीरेंद्र सिंह ने जानकारी दिया की बैठक में परिषद के तरफ से संचालित विभिन्न योजनाओं पर विचार भी किया गया। उपायुक्त के द्वारा डिजिटल लाइब्रेरी के सुचारू संचालन की प्रशंसा की गई। इस बैठक में फैसला लिया गया की पंचायत की ओर से स्थापित कुछ ही लाइब्रेरी का संचालन भी परिषद के द्वारा किया जाएगा।

बैठक में बाल भवन बावल और रेवाड़ी में 40-40 बच्चों की संख्या के साथ स्थापित की जा रही अध्ययन कक्षाओं के लिए 5.4 लाख रुपये का बजट पारित किया गया। उपायुक्त के द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिया गया की 11वीं पास होना हर बच्चों का चयन कर सूची जिला बाल कल्याण अधिकारी को जल्द से जल्द उपलब्ध करवाया जाए।

Advertisement

ये भी पढ़ें:पराली जलाने वालों को लेकर रेवाड़ी प्रसासन अलर्ट, पकडे जाने पर ये होगी कार्रवाई

शहर में खाली पड़ी सरकारी जमीन पर परिषद द्वारा व्यवस्थित पार्किंग का प्रबंध और संचालन करने का निर्णय भी लिया गया। बैठक में परिषद का 4.67 करोड़ रुपये का बजट पारित किया गया। इस बैठक के दौरान उपायुक्त राहुल मोदी, एसएनडीएन बावल मनोज कुमार, एसएनडीएन रेवाड़ी सुरेश दलाल, नगराधिकारी रेवाड़ी जितेंद्र कुमार, एचएनपीएन बंसल, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी, परिषद के आजीवन सदस्य सत्यावर्त, रीपुदमन गुप्ता, प्रविंद्र मौजूद रहे।

खाली जमीन पर अगर पार्किंग की व्यवस्था होती है तो इससे लोगों को काफी फायदा मिलेगा। पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था लेकिन अब पार्किंग की व्यवस्था होने से लोग आसानी से अपनी गाड़ी पार्क कर पाएंगे।

ये भी पढ़ें:कंवाली के शहीद रामस्वरूप स्कूल में 15 व 16 अक्टूबर को होगा जिला स्तरीय सांस्कृतिक उत्सव 2026: तैयारियों की हुई समीक्षा

पार्किंग की व्यवस्था सरकारी खाली जमीन पर की जाएगी. यह व्यवस्था होने से गाड़ी चालकों में काफी खुशी देखने को मिल रही है।

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp