
Rewari News Today: रेवाड़ी से फ्रॉड का एक बड़ा मामला सामने आया है। यहां एक युवक को प्रॉफिट का लालच देकर ठगो ने 11000 रुपए ठग लिया है। ठगो के द्वारा व्हाट्सएप मैसेज भेज कर बिटकॉइन में पैसे लगाकर पैसे को दोगुना करने के बारे में कहा गया जिसके बाद युवक ने बिना सोचे समझे पैसे लगाना शुरू कर दिया।
युवक ने व्हाट्सएप पर आए मैसेज को देखकर जो नंबर दिया गया था उसपर ₹500 से 34200 तक का 8 ट्रांजैक्शन कर दिया।जब युवक को पता चला कि मेरे साथ ठगी की घटना हुई है तब उसने पुलिस से इसकी शिकायत की।पुलिस में जाने के बाद साइबर क्राइम ब्रांच में केस दर्ज करके इसकी जांच शुरू कर दी गई है।
4 अप्रैल को युवक के मोबाइल पर आया था मैसेज (Rewari News Today)
आपको बता दे की रेवाड़ी के ममडीया असमपुर निवासी प्रवीण यादव के पास 4 अप्रैल को मैसेज आया था जिसमें बताया गया था कि अगर वह बिटकॉइन में पैसे लगाएगा तो पैसा दोगुना हो जाएगा। मैसेज आने के बाद प्रवीण यादव ने बिना सोचे समझे पैसा लगाया और मुनाफे के चक्कर में उन्होंने अपना एक लाख ₹1 गवा दिया।
ये भी पढ़ें:पराली जलाने वालों को लेकर रेवाड़ी प्रसासन अलर्ट, पकडे जाने पर ये होगी कार्रवाई
पुलिस के द्वारा इस मामले की छानबीन की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि बिना सोचे समझे कहीं भी पैसा नहीं लगे और अगर कोई आपके साथ फ्रॉड करता है तो तुरंत पुलिस में मामला करें।
