बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

Political News: जेजेपी ने दिल्ली और राजस्थान में 15 वरिष्ठ पदाधिकारियों की घोषणा की

Written by: सुनील चौहान

Published:

Political News: चंडीगढ़, 22 जून। जननायक जनता पार्टी ने संगठन नवनिर्माण के तहत दिल्ली और राजस्थान में महत्वपूर्ण नियुक्तियां की है। जेजेपी ने दिल्ली प्रदेश कार्यकारिणी में जयवीर गांधी को प्रदेश प्रधान…


Political News: चंडीगढ़, 22 जून। जननायक जनता पार्टी ने संगठन नवनिर्माण के तहत दिल्ली और राजस्थान में महत्वपूर्ण नियुक्तियां की है। जेजेपी ने दिल्ली प्रदेश कार्यकारिणी में जयवीर गांधी को प्रदेश प्रधान महासचिव और प्रदीप शौकीन को प्रदेश कार्यालय सचिव एवं प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी हैं।

Advertisement

दिल्ली जेजेपी में प्रदेश प्रचार सचिव के पद पर गिरीक अमन को नियुक्त किया हैं। वहीं पंकज गोदारा को युवा प्रदेश अध्यक्ष और सुहागवीर सैन को बीसी सेल का प्रदेश अध्यक्ष बनाया हैं।

 

Advertisement

ये भी पढ़ें:वोट चोरी के विरोध में धारूहेड़ा में सड़कों पर उतरी कांग्रेस: भगत सिंह चौक पर फूंका मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला

जेजेपी की राजस्थान प्रदेश कार्यकारिणी में राज सिंह ताखर और फारुख शेख को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रदेश प्रधान महासचिव के पद पर सरदार खंडेला और प्रदेश कार्यालय सचिव के पद पर सुरेश चौधरी को नियुक्त किया हैं।

इनके अलावा जेजेपी राजस्थान अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ में इम्तियाज को प्रदेशाध्यक्ष, समीर अली को प्रदेश महासचिव और इजहार आलम को प्रदेश संगठन सचिव बनाया गया हैं। राजस्थान की जेजेपी युवा इकाई में कार्तिकेय डूडी प्रदेशाध्यक्ष, विनय शर्मा प्रदेश संगठन सचिव और बालकिशन नैन प्रदेश सचिव होंगे।

ये भी पढ़ें:सिंगापुर करेगा हरियाणा में निवेश: गुरुग्राम से पानीपत तक बदलेगी तस्वीर

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp