Rewari News Today: शहर के सर्कुलर रोड पर एक महिला ने ब्लेड से एक पुरुष की जेब काट कर ₹10000 निकाल लिए। ऑटो में सवार व्यक्ति को जैसे ही अपनी जेब कटने का एहसास हुआ वह तुरंत जेबकतरी महिला को पकड़ लिया। आपको बता दे आरोपी को ऑटो सवार व्यक्ति ने बस स्टैंड चौकी पुलिस को सौंप दिया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस के द्वारा महिला को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
महेंद्रगढ़ के भड़प गांव के रहने वाले नरेश ने पुलिस से बताया कि वह 13 अप्रैल को किसी काम से रेवाड़ी आया था। झज्जर चौक से बस स्टैंड जाने के लिए वह ऑटो में बैठा था। नरेश जिस ऑटो में बैठा था इस ऑटो में एक महिला भी बैठी।
नरेश ने बताया कि ऑटो में चढ़ने के बाद महिला ने अपना बैग मेरे गोद में पटक दिया। इसके बाद गोद से बैग उठाने के बहाने उसने मेरी जेब काट ली। जब मुझे जेब कटने का एहसास हुआ तब मैं महिला को पकड़ लिया। महिला ने मेरे जेब में रखे ₹10000 निकाल लिए थे।
इस घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस के द्वारा मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दिया गया है। शहर में आए दिनों ऐसी घटना देखने को मिलती है जिस पर रोक लगाने के लिए पुलिस के द्वारा लगातार सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।





















