PMVBRY: इस कर्मचारियों को मिले 15000, जानिए कैसे होगा PMVBRY स्कीम के लिए रजिस्ट्रेशन? सरकार ने लॉन्च किया पोर्टल

On: June 19, 2026 6:58 PM
Follow Us:
PMVBRY

PMVBRY : धारूहेड़ा जैसे औद्योगिक क्षेत्र में रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना (PMVBRY) बड़ी राहत लेकर आई है। इस योजना के तहत पहली बार औपचारिक क्षेत्र में नौकरी करने वाले पात्र युवाओं को ₹15,000 तक की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।PMVBRY

हीरों में दिखाया लाइव: पीएम विकसित भारत रोजगार योजना (PMVBRY) का पोर्टल केंद्र सरकार ने शुक्रवार को लॉन्च कर दिया है। मोदी का लाइव भाषण हीरो मोटो कोर्प धारूहेडा में दिखाया गया तथा कई कर्मचारियो को प्रोत्साहित राशि भी वितरित की गई।

पहली नौकरी करने वाले युवाओं के लिए शुरू हुई पीएम विकसित भारत रोजगार योजना (PMVBRY) का पोर्टल केंद्र सरकार ने शुक्रवार को लॉन्च कर दिया है। अगस्त, 2025 से जुलाई, 2027 के बीच पहली बार नौकरी ज्वाइन करने वाले युवाओं को इस योजना के तहत सरकार की ओर से 15000 रुपये अलग से मिलेंगे। सरकार का लक्ष्य इस योजना से 3.5 करोड़ से ज्यादा रोजगार सृजन करना है।PMVBRY

केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख एल मांडविया ने PMVBRY पोर्टल पेश करते हुए कहा कि करीब एक लाख करोड़ रुपये की इस केंद्रीय योजना का लाभ नियोक्ता और पहली बार नौकरी करने वाले लोग दोनों ही उठा सकते हैं। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने एक जुलाई, 2025 को रोजगार से जुड़ी इस प्रोत्साहन योजना को मंजूरी दी थी।

इसके लिए एक लाख करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं और इसका मकसद एक अगस्त, 2025 से लेकर 31 जुलाई, 2027 तक 3.5 करोड़ रोजगार अवसरों के सृजन को प्रोत्साहन देना है। मंत्रालय ने कहा कि कर्मचारी भविष्य निधि एवं विविध उपबंध अधिनियम, 1952 के दायरे से बाहर रखे गए प्रतिष्ठान भी इस योजना का हिस्सा होंगे। हालांकि, इसके लिए उन्हें इलेक्ट्रॉनिक चालान एवं रिटर्न दाखिल करना होगा और उमंग ऐप के जरिये अपने सभी मौजूदा एवं नए कर्मचारियों के लिए यूएएन खाते खोलने होंगे।PMVBRY

कंपनी और कर्मचारी कर सकेंगे रजिस्ट्रेशन
इस योजना का लाभ उठाने के लिए किसी तरह का आवेदन करने की जरूरत नहीं है। हालांकि पोर्टल के जरिए रजिस्ट्रेशन किया जा सकेगा। साथ ही योजना से जुड़ी सारी जानकारी पोर्टल पर उपलब्ध होगी। केंद्रीय मंत्री मांडविया ने कहा कि नियोक्ता और पहली बार नौकरी करने वाले कर्मचारी इस पोर्टल पर पंजीकरण या ‘उमंग’ ऐप पर अपना यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) डालकर इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।

रोजगार के लिए प्रोत्साहित करना: बता दे कि केंद्र सरकार का उद्देश्य युवाओं को संगठित क्षेत्र में रोजगार के लिए प्रोत्साहित करना और उन्हें सामाजिक सुरक्षा से जोड़ना है। योजना का लाभ उन कर्मचारियों को मिलेगा जिनकी आयु 18 से 54 वर्ष के बीच है तथा यह उनकी पहली औपचारिक नौकरी हो।

जानिए क्या है इस योजना के नियम: PMVBRY के Part-B में नियोक्ताओं को प्रोत्साहन देने का प्रावधान है। नियोक्ताओं के लिए प्रोत्साहन के तीन स्लैब रखे गए हैं। कर्मचारी का वेतन 10,000 रुपये मासिक होने पर नियोक्ता को 1,000 रुपये का प्रोत्साहन मिलेगा। जबकि 10,000 से 20,000 रुपये वेतन पर 2,000 रुपये और 30,000 रुपये तक वेतन वाले कर्मचारियों पर 3,000 रुपये की एकमुश्त प्रोत्साहन राशि नियोक्ताओं को दी जाएगी। यह पैसा प्रति कर्मचारी दो साल तक मिलेगा। हालांकि अगर कंपनी मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की है तो यह पैसा 4 साल तक मिलेगा।PMVBRY

ये नियम भी जरूरी है: बता दे कि उनका मासिक वेतन ₹1 लाख तक होना चाहिए। कर्मचारी का आधार कार्ड बैंक खाते से लिंक होना और आधार आधारित यूएएन (UAN) होना भी जरूरी है। जिस कंपनी में कर्मचारी कार्यरत है उसका कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) में पंजीकृत होना अनिवार्य है।PMVBRY

दो किस्तों में मिलेगी प्रोत्साहन राशि: योजना के तहत मिलने वाली ₹15,000 की सहायता राशि दो किस्तों में प्रदान की जाएगी। पहली किस्त कर्मचारी के छह महीने तक लगातार और संतोषजनक सेवा पूरी करने के बाद सीधे उसके आधार-सीडेड बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से भेजी जाएगी। दूसरी किस्त 12 महीने की सेवा पूरी करने के बाद मिलेगी।

इसके लिए कर्मचारी को ईपीएफओ द्वारा निर्धारित वित्तीय साक्षरता पाठ्यक्रम भी पूरा करना होगा। दूसरी किस्त बचत या जमा खाते में स्थानांतरित की जाएगी, जिसे निर्धारित प्रक्रिया के बाद निकाला जा सकेगा।

औद्योगिक क्षेत्रों में कार्यरत हजारों नए कर्मचारियों को इस योजना से लाभ मिलने की संभावना है। पात्र कर्मचारी और नियोक्ता योजना से जुड़ी जानकारी तथा पंजीकरण प्रक्रिया प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के आधिकारिक पोर्टल पर देख सकते हैं।

 

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now