मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026

PM Modi News: विकसित भारत का संकल्प, बिहार के सिवान की धरती से होगा नया उद्घोष!

Written by: सुनील चौहान

Published:

PM Modi NewsL 20 जून को बिहार छपरा में यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विशाल जनसभा होने वाला है। जहां प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में सिवान, छपरा और गोपालगंज के साथ-साथ सांसद, विधायक…


PM Modi NewsL 20 जून को बिहार छपरा में यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विशाल जनसभा होने वाला है। जहां प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में सिवान, छपरा और गोपालगंज के साथ-साथ सांसद, विधायक और भारी संख्या में लोग पहुंचने वाले हैं। इस कार्यक्रम में बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान (Arif Mohammad Khan) और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) भी पहुंचेंगे।

Advertisement

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के कार्यक्रम की तैयारी अंतिम चरण पर है। कार्यक्रम को लेकर महज तीन दिन और बच गए हैं। पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर सिवान के पचरुखी प्रखंड के जसौली गांव में 20 जून को विशाल जनसभा की तैयारी चल रही है। PM Modi News

PM Modi News सिवान की धरती से नया उद्घोष!
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 20 जून को प्रस्तावित सिवान जनसभा को ऐतिहासिक बनाने के लिए आज ग्राम डोइला (सारण) में NDA की तरैया विधानसभा स्तरीय बैठक आयोजित हुई, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने कार्यकर्ताओं को संगठन की शक्ति और समर्पण के साथ जुटने का आह्वान किया। यह सिर्फ सभा नहीं, विकसित भारत के भविष्य की बुलंद आवाज है, जिसे बिहार मजबूती से समर्थन दे रहा है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:वोट चोरी के विरोध में धारूहेड़ा में सड़कों पर उतरी कांग्रेस: भगत सिंह चौक पर फूंका मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला

कार्यस्थल का लिया है जायजा: बता दे कि पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर सिवान के पचरुखी प्रखंड के जसौली गांव तैयारियां चल रही है। 20 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सिवान में कार्यक्रम होने वाला है। जिसकी तैयारी में अन्य राज्य से आए मजदूर दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। वहीं मोदी के कार्यक्रम को लेकर बाहर से आए अधिकारियों की टीम कार्यक्रम स्थल का मॉनिटरिंग के साथ-साथ कार्यक्रम स्थल का लगता जायजा ले रहे हैं। PM Modi News

पंडाल को लेकर चर्चा:  वीआईपी पंडाल में गृह विभाग के मंत्री, बिहार डीजीपी, प्रदेश के मंत्री के साथ-साथ सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम के लिए यह वीआईपी पंडाल बनाए जा रहे हैं। इस वीआईपी पंडाल में जो अन्य जिला और राज्य से मंत्री आएंगे उन्हें ठहरने के लिए कमरे को तैयार किया जा रहा है।PM Modi News

ये भी पढ़ें:सिंगापुर करेगा हरियाणा में निवेश: गुरुग्राम से पानीपत तक बदलेगी तस्वीर

जो भी गेस्ट बाहर से आएंगे उन्हें किसी प्रकार की तकलीफ और परेशानी ना हो जिसको लेकर हाईटेक कमरे की तैयारी की जा रही है। वहीं मजदूरों ने बताया कि यह तैयारी 15 दिनों से चल रही है।PM Modi News

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp