सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

New Year Prediction 2026: इस राशियों के लिए ये साल रहेगा बेहद खास, जानिए क्या कहती है आपकी राशि

Written by: सुनील चौहान

Published:

New Year Prediction 2026: साल 2026 की शुरुआत ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास मानी जा रही है। नए वर्ष का आरंभ चतुर्ग्रही योग के साथ हुआ है, जिसे दुर्लभ और प्रभावशाली संयोग…


New Year Prediction 2026: साल 2026 की शुरुआत ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास मानी जा रही है। नए वर्ष का आरंभ चतुर्ग्रही योग के साथ हुआ है, जिसे दुर्लभ और प्रभावशाली संयोग माना जाता है। वर्तमान समय में धनु राशि में सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र एक साथ स्थित हैं। वहीं कर्मफलदाता शनि मीन राशि में और देवगुरु बृहस्पति मिथुन राशि में गोचर कर रहे हैं। नए साल के साथ ही इस राशि वाले लोगो के इस बार दिन बदलने वाले है।New Year Prediction 2026

Advertisement

New Year Prediction 2026: ज्योतिषियों के अनुसार इन ग्रह स्थितियों का असर साल भर 12 राशियों के करियर, आर्थिक स्थिति, पारिवारिक जीवन और स्वास्थ्य पर देखने को मिलेगा। वर्ष 2026 में गुरु, राहु और केतु के राशि परिवर्तन भी महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं, जिससे कई राशियों के जीवन में बड़े बदलाव संभव हैं।New Year Prediction 2026

New Year Prediction 2026: मेष राशि के लिए साल 2026 करियर में नई दिशा लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में अवसर बढ़ेंगे, हालांकि जल्दबाजी में लिए गए फैसले नुकसान दे सकते हैं। धैर्य से काम लेने पर धन लाभ और वाहन खरीद के योग बन रहे हैं। वृषभ राशि वालों के लिए यह वर्ष यात्राओं और नए अवसरों से भरा रहेगा। करियर और व्यापार में सकारात्मक बदलाव आएंगे। प्रेम संबंध मजबूत होंगे और प्रेम विवाह के संकेत मिल सकते हैं।New Year Prediction 2026

Advertisement

ये भी पढ़ें:राशिफल: आज इन राशियों की होगी चांदी, ये रहे सावधान

मिथुन राशि के जातकों के लिए साल आर्थिक रूप से संतुलित रहेगा। आमदनी और खर्च में तालमेल बना रहेगा, लेकिन स्वास्थ्य और मानसिक तनाव को लेकर सावधानी जरूरी होगी। कर्क राशि वालों को करियर में स्थिरता और आत्मविश्वास मिलेगा। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का मार्गदर्शन लाभकारी रहेगा और घर खरीदने का सपना पूरा हो सकता है।

New Year Prediction 2026 धनु राशि के जातकों के लिए नए विचार और स्वतंत्र कार्यशैली सफलता दिला सकती है। विवाह और लंबी यात्राओं के योग बन रहे हैं। मकर राशि वालों को वित्तीय स्थिरता और दीर्घकालिक लाभ मिलने के संकेत हैं। कुंभ राशि के लिए शिक्षा और करियर में सफलता के योग हैं, जबकि मीन राशि वालों की आय में वृद्धि और रचनात्मकता में निखार देखने को मिलेगा। कुल मिलाकर साल 2026 अधिकांश राशियों के लिए अवसरों और बदलावों से भरा रहने वाला है।

ये भी पढ़ें:राशिफल: आज किस राशि की चमकेगी किस्मत? जानें

सिंह राशि के लिए 2026 जिम्मेदारियों और उन्नति का साल माना जा रहा है। कार्यक्षेत्र में बड़े प्रोजेक्ट और प्रमोशन के योग हैं। कन्या राशि वालों के लिए यह वर्ष आर्थिक संतुलन और व्यक्तिगत विकास का रहेगा। शिक्षा और करियर दोनों में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं।

तुला राशि के लिए मानसिक संतुलन बनाए रखना जरूरी रहेगा। निवेश से लाभ के योग बनेंगे और पारिवारिक रिश्तों में सुधार होगा। वृश्चिक राशि वालों के लिए यह साल आत्ममंथन, अध्ययन और शांत प्रगति का संकेत देता है। सेहत में सुधार देखने को मिलेगा।

ये भी पढ़ें:राशिफल: आज किस राशि पर बरसेगी किस्मत, किसे रहना होगा सतर्क?जानें

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

Related News

WhatsApp