Home Rewari News Rewari Breaking News: लापरवाही बनी जानलेवा, ऑटो पलटने से मासूम की मौत

Rewari Breaking News: लापरवाही बनी जानलेवा, ऑटो पलटने से मासूम की मौत

लापरवाही बनी जानलेवा, ऑटो पलटने से मासूम की मौत

Rewari Breaking News: रेवाड़ी के सनसिटी में ऑटो के नीचे दबने से एक 4 साल के बच्चे की मौत हो गई है। ड्राइवर ऑटो को स्टार्ट छोड़कर दुकान पर सामान लेने चला गया पीछे से ऑटो में बैठे बच्चे ने गलती से एक्सीलेटर दबा दिया और ऑटो डिवाइडर पर चढ़कर पलट गया। इसके बाद बच्चा ऑटो के नीचे दब गया और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के चाचा की शिकायत पर केस दर्ज करके शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

आपको बता दे की सनसिटी निवासी पंकज ने सिटी पुलिस को शिकायत किया कि उसका चार्ज वर्ष का भतीजा कार्तिकेय यूकेजी में पढ़ता था और स्कूल से आने के बाद भाभी ने उसे चीज लेने दुकान पर भेजा था।

वहां पड़ोसी देवेंद्र का ऑटो चालू था और कार्तिक ऑटो में चढ़कर एक्सीलेटर दबा दिया। तभी ऑटो डिवाइडर पर चढ़ गया और पलट गया जिसमें उनका भतीजा दब गया। स्थानीय लोगों के सहायता से बच्चे को निकाला गया और अस्पताल ले जाया गया तब तक बच्चे की मौत हो चुकी थी।

पुलिस के द्वारा मामला दर्ज करके इसकी जांच शुरू कर दी गई है। ऑटो चालक पर किस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि इस मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।
Exit mobile version