Breaking News: कापडीवास-भिवाड़ी मार्ग पर बाइक से मिस्त्री गिरा, मौके पर मौत

On: September 3, 2026 7:38 PM
Follow Us:
कापडीवास-भिवाड़ी मार्ग पर बाइक से मिस्त्री गिरा, दिल्ली के गोपाल मौके पर मौत

Breaking News (Best24News) धारूहेड़ा: कापडीवास-भिवाड़ी मार्ग पर गुरुवार को बडा हादसा हो गया है। राजस्थान से गुरूग्राम जाते समय चलती बाइक पर अचानक मैकेनिक गिर पडा। इतना ही नहीं अनियंत्रित होकर उसकी बाइक सड़क के पास बने एक गढ्ढे में जा गिरी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान घिटोरनी, नजदीक घेरी कुआं (नई दिल्ली) के रहने वाले गोपाल के रूप में हुई है।

मौके पर पहुंची सेक्टर छह पुलिस: बता दे जैसे ही आस पास के लोगो ने इसकी सूचना दी तो तुरंत मौके पर सेक्टर छह धारूहेड़ा पुलिस पहुंची। पुलिस के अनुसार गोपाल गुरुवार को राजस्थान के खुशखेड़ा क्षेत्र से एक जेसीबी ठीक करके अपनी मोटरसाइकिल से दिल्ली वापस लौट रहा था। गुर्जर घटाल के समीप उसके सीने में दर्द उठने से बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे बने गहरे गड्ढों में जा गिरी। हादसे में गोपाल को गंभीर चोटें आईं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

राजस्थान से आते समय हुआ हादसा: बता दे कि आज ही गोपाल बाइक से राजस्थाप के खुशखेडा गया था। वह काम करने के बाद वापस बाइक से अपने घर जा रहा था कि ये हादसा हो गया।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मृतक के परिजनों को सूचना दी।

पुलिस की सूचना पाकर दिल्ली से उसके परिजन पहुंचे। पुलिस ने परिजनो के सामने पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। चिकित्सको के अनुसार मेकेनिक की हार्ट फैल होने से मौत हुई है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

          संबंधित समाचार