Home Rewari News Rewari Breaking News: फांसी पर लटकी मिली विवाहिता, भाई का बड़ा आरोप-दहेज...

Rewari Breaking News: फांसी पर लटकी मिली विवाहिता, भाई का बड़ा आरोप-दहेज के लिए हुई हत्या

फांसी पर लटकी मिली विवाहिता, भाई का बड़ा आरोप- 5 लाख दहेज के लिए हुई हत्या

Rewari Breaking News : रेवाड़ी जिले से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जिले के किशनपुर गांव में बुधवार की सुबह एक विवाहिता का शव फंदे पर लटकता हुआ मिला। मृतका के भाई ने आरोप लगाया है कि दहेज के 5 लाख रुपए नहीं देने पर पति जेठ और जेठानी ने मेरी बहन की हत्या करती है और लाश को फंदे से लटका दिया है।

सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है और जांच शुरू कर दी है। मृतका के भाई ने कहा है कि पोस्टमार्टम के बाद हम शव को अपने घर लेकर जाएंगे। वहीं पर अंतिम संस्कार होगा।

2023 में हुई थी शादी

राजस्थान के अलवर जिले की रहने वाली नीतू की शादी साल 2023 में रेवाड़ी के किशनपुर गांव में राकेश के साथ हुई थी। शादी के 1 महीने बाद तक सब कुछ ठीक रहा लेकिन धीरे-धीरे जेठ जेठानी और पति ने नीतू के ऊपर दहेज के लिए अत्याचार करना शुरू कर दिया। मृतका के भाई ने बताया कि 2024 में नीतू ने बेटी को जन्म दिया जिसके बाद जेठानी पारिता ने उसे ताने देने शुरू कर दिए।

मनोज ने शिकायत में बताया की बेटी होने के बाद जेठानी ने लड़की के कपड़ों के साथ ₹500000 भी मायके वालों से मांगे। जब मेरे पिता ने पैसे देने में असमर्थता जताई तो दो महीने पहले राकेश हमारे घर आकर हमारा ट्रैक्टर लेकर चला गया। इसके बाद भी राकेश और उसके भाई भाभी की हरकतें काम नहीं हुई।

14 अप्रैल को नीतू ने अपने घर फोन करके बताया कि उसका पति राकेश और जेठ जेठानी ₹500000 के लिए उसके साथ मारपीट कर रहे हैं और पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं। भाई मनोज ने कहा कि मैं सुबह आकर सबसे बात करता हूं लेकिन जब भाई सुबह नीतू के ससुराल पहुंचा तो नीतू की मृत्यु हो चुकी थी। भाई ने जेठ जेठानी और पति पर हत्या का आरोप लगाया है। बावल पुलिस ने भाई की शिकायत पर केस दर्ज करके जांच शुरू कर दिया है।

Harsh Chauhan - Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।
Exit mobile version