Rewari Breaking News: रेवाड़ी के पिवरा की ढाणी निवासी नरेंद्र कुमार उम्र 47 साल की हार्ट अटैक से मौत हो गई। सामने आई जानकारी के अनुसार परिवार में लंबे समय से जमीन विवाद चल रहा था। मानसिक तनाव के वजह से नरेंद्र कुमार को हार्ट अटैक आया और उनकी मौत हो गई।सामने यह जानकारी के अनुसार नरेंद्र कुमार के परिवार में लंबे समय से प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा था जिसके वजह से नरेंद्र कुमार हमेशा परेशान रहते थे।
नरेंद्र कुमार, जो वाटर सप्लाई विभाग में पंप ऑपरेटर के पद पर कार्यरत थे, की मौत के बाद परिजनों ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। परिवार वालों का कहना है कि अगर सही समय पर पुलिस प्रशासन के द्वारा कार्रवाई की जाती तो नरेंद्र कुमार की जान बच जाती।
परिवार के ही लोग कर रहे थे मानसिक रूप से प्रताड़ित (Rewari Breaking News)
परिजनों के द्वारा परिवार के ही कुछ लोगों पर जमीन विवाद को लेकर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया गया है। परिवार के कुछ लोग लंबे समय से मानसिक प्रताड़ना दे रहे थे जिसके बाद नरेंद्र कुमार अंदर तक टूट गए और अंत में दुख सहते सहते उन्हें हार्ट अटैक आ गया।
शव को रेवाड़ी लाकर पोस्टमार्टम कराया गया। पीड़ित परिवार के अनुसार, नरेंद्र कुमार ने 8 अप्रैल को मॉडल टाउन थाने में धमकी देने और ईंधन चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस ने इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। परिवार वालों ने कहा कि शिकायत करने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए अंतिम संस्कार के समय पुलिस की कड़ी निगरानी रही। पुलिस के द्वारा इस मामले की जांच की जा रही है और पुलिस ने परिजनों को भरोसा दिलाया है कि जो भी दोषी होगा उसे पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। परिजनों ने स्पष्ट रूप से कहा है कि किसी भी दोषी को माफ नहीं किया जाएगा।



















