back to top
Home Rewari News Rewari Breaking News: शराब तस्करी का नेटवर्क बेनकाब, ठेकेदार गिरफ्तार

Rewari Breaking News: शराब तस्करी का नेटवर्क बेनकाब, ठेकेदार गिरफ्तार

Rewari Breaking News: जिले के सदर थाना पुलिस के द्वारा शराब की अवैध तस्करी के आरोपी ठेका संचालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। सामने आई जानकारी के अनुसार ठेकेदार पर बोलेरो  से राजस्थान में शराब का अवैध तस्करी करने का आरोप लगा है। पुलिस के द्वारा 35 पेटी अवैध शराब के साथ पकड़ी गई बोलेरो के बाद ड्राइवर से पूछताछ किया गया और ड्राइवर ने जब सच बताया तो आरोपी की पहचान गांव गोकलगढ़ के राहुल के रूप में हुई जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

सदर थाना क्षेत्र पुलिस को 6 मार्च को गुप्त रूप से सूचना मिली थी कि शराब की तस्करी हो रही है इसके बाद डबल पटौदी रोड डबल फाटक के पास एक बोलेरो को पुलिस ने पकड़ लिया। तलाशी के दौरान कार में ADS फ्रेश संतरा की 35 पेटी शराब मिली थी। ड्राइवर के द्वारा कोई दस्तावेज नहीं दिखाया गया जिसके बाद ड्राइवर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

ड्राइवर को गिरफ्तार करके जब पूछताछ किया गया तो ड्राइवर ने बताया कि दुर्गा कॉलोनी शराब ठेके से शराब की पेटी गाड़ी में रखी गई थी और इस शराब को लेकर राजस्थान जाना था। ड्राइवर ने बताया कि दुर्गा कॉलोनी शराब ठेका का संचालक गोकुलगढ़ गांव का रहने वाला राहुल है जिसके बाद पुलिस ने राहुल को भी गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस को जांच में पता चला कि राहुल अवैध रूप से राजस्थान में शराब सप्लाई करता है। हरियाणा से अवैध रूप में शराब की तस्करी करने का यह दूसरा आरोपी पकड़ा गया है। आपको बता दे की सरकार के द्वारा अवैध तस्करी पर लगातार रोक लगाई जा रही है। ऐसे लोगों पर नकेल कसा जा रहा है। पुलिस के द्वारा अवैध रूप से शराब सप्लाई करने वाले को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Sunil Chauhan
सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।
BREAKING NEWS Best24 News • Haryana News • Rewari News • Dharuhera Updates • Latest Breaking News