मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026

Lalu Yadav Expelled Tej Pratap: तेज प्रताप की महिला के साथ फोटो और वीडियो वायरल, RJD सुप्रीमो लालू यादव ने सुनाया ये फैसला

Written by: Best24News

Published:

Lalu Yadav Expelled Tej Pratap: लालू के बेटे तेजप्रताप के एक महिला के साथ फोटो और वीडियो वायरल हैं। वायरल फोटो के चलते दावा किया जा रहा है कि उन्होंने दूसरी शादी…


Lalu Yadav Expelled Tej Pratap: लालू के बेटे तेजप्रताप के एक महिला के साथ फोटो और वीडियो वायरल हैं। वायरल फोटो के चलते दावा किया जा रहा है कि उन्होंने दूसरी शादी की है। तेजप्रताप के फेसबुक अकाउंट से शनिवार को एक तस्वीर पोस्ट की गई थी। इसमें लिखा गया था कि, ‘मैं 12 साल से अनुष्का यादव के साथ रिलेशनशिप में हूं।’

Advertisement

कुछ देर बाद यह पोस्ट डिलीट कर दी गई। फिर तेजप्रताप ने X पर लिखा कि उनका अकाउंट हैक कर लिए गया था। ये फर्जी पोस्ट है और फोटो एडिट की गई है। इसके बाद 6 फोटो और दो वीडियो वायरल हो रहे हैं। इसमें उनकी शादी से लेकर करवा चौथ मनाने तक के दावे किए जा रहे हैं।

Lalu Yadav Expelled Tej Pratap: आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने अपने बड़े बेटे तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) को छह साल के लिए पार्टी से निष्काषित कर दिया है
बिहार, RJD सुप्रीमो लालू यादव ने अपने बड़े बेटे तेजप्रताप यादव को पार्टी और परिवार से निकाल दिया। तेजी से न्यूज वायरल हो रही है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:वोट चोरी के विरोध में धारूहेड़ा में सड़कों पर उतरी कांग्रेस: भगत सिंह चौक पर फूंका मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने अपने बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

लालू प्रसाद यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा, “अब पार्टी और परिवार में तेज प्रताप यादव की किसी भी प्रकार की कोई भूमिका नहीं होगी.”

ये भी पढ़ें:सिंगापुर करेगा हरियाणा में निवेश: गुरुग्राम से पानीपत तक बदलेगी तस्वीर

बता दे कि तेजप्रताप यादव की शादी मई 2018 में पूर्व CM दरोगा राय की पोती ऐश्वर्या राय से हुई थी। दोनों के बीच तलाक का मामला कोर्ट में है।

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp