Cold news : पहाडो में बर्फबाजारी है। जिसका असर पर हरियाणा मे आने लगा है। हरियाणा में सर्दी सितम ढा रही है। सबसे अहम बात यह है कि महेंद्रगढ़ का तापमान लगातार तीसरे दिन माइनस में रहा। मंगलवार सुबह न्यूनतम तापमान -0.8 डिग्री पहुंच गया। सोमवार को भी प्रदेश में महेंद्रगढ़ सबसे ठंडा रहा था।
गिरा पाला: हिसार जिले के कुछ गांवों में सोमवार की सुबह पाला जमा मिला। वहीं मंगलवार को फिर से पाला मिला। किसानों ने अपनी फसलों को पाले के नुकसान से बचाने के लिए सिंचाई शुरू कर दी है।
तीन दिन ओर रहेगी कडाके ठंड: मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले तीन दिन कड़ाके की सर्दी के आसार हैं। प्रदेश के 16 जिलों में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस से कम रहा। जबकि हिसार में माइनस 0.2 जबकि महेंद्रगढ़ में माइनस 0.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।
रेवाडी में गिरा पारा: शीतलहर के कारण दिल्ली और उसके आस-पास के इलाके कड़ाके की ठंड की चपेट में हैं। मंगलवार सुबह रेवाड़ी में तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। सोमवार को न्यूनतम तापमान गिर कर एक डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहा, लेकिन रविवार को न्यूनतम तापमान साढ़े तीन डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 16.50 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
उत्तरी मैदानी राज्यों में हरियाणा, एनसीआर, दिल्ली में सीवियर कोल्ड डे चल रहा है। पूरे प्रदेश में तापमान लुढ़क रहा है, जिसकी वजह से आमजन को शीतलहर और हाड़ कंपा देने वाली ठंड से परेशानी झेलनी पड़ रही है।Cold news
रेवाड़ी में फिर गिरा पारा
रेवाड़ी में रात का पारा लगातार गिरता जा रहा है। मंगलवार सुबह क्षेत्र का तापमान शून्य डिग्री तक पहुंच गया। खेतों में फसल व घास-फूस पर ओंस की बूंदें जम गई। कई जगह खेतों में भरे पानी की ऊपरी स्तर पर बर्फ की परत जम गई।
लगातार तीसरे दिन भी पाला जमा रहा। लगातार पड़ रही कड़ाके की ठंड और पाला जमने से किसानों की चिंता बढ़ती जा रही है। रविवार को न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

















