मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026

JJP: 13 वरिष्ठ पदाधिकारियों की नियुक्तियों की सूची जारी

Written by: सुनील चौहान

Published:

JJP: जननायक जनता पार्टी ने अपने संगठन नवनिर्माण के तहत कई वरिष्ठ पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण नियुक्तियां की है। जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला ने वरिष्ठ नेताओं से विचार-विमर्श करके…


JJP: जननायक जनता पार्टी ने अपने संगठन नवनिर्माण के तहत कई वरिष्ठ पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण नियुक्तियां की है। जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला ने वरिष्ठ नेताओं से विचार-विमर्श करके 13 वरिष्ठ पदाधिकारियों की नियुक्तियों की सूची जारी की। इतना ही नहीं जजपा ने अनुशासन समिति का भी गठन कर दिया हैंJJP

Advertisement

बता दे कि जेजेपी ने पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला और डॉ. केसी बांगड़ को वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी हैं। राधेश्याम शर्मा को राष्ट्रीय प्रधान महासचिव, राजेंद्र लितानी को राष्ट्रीय संगठन सचिव, रणधीर सिंह झांझड़ा को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, धर्मबीर सिहाग को राष्ट्रीय कार्यालय सचिव और दलबीर धनखड़ को राष्ट्रीय प्रचार सचिव बनाया हैं।JJP

 

Advertisement

ये भी पढ़ें:वोट चोरी के विरोध में धारूहेड़ा में सड़कों पर उतरी कांग्रेस: भगत सिंह चौक पर फूंका मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला

अनुशासन समिति गठित: बतर दे कि कमेटी में पूर्व वीसी अजमेर सिंह मलिक को चेयरमैन के पद पर नियुक्त किया हैं। साथ ही एडवोकेट कलम सिंह, रिटायर्ड ईआईसी निहाल सिंह, एडवोकेट विजय बंसल, एडवोकेट अदरीश खान और पूर्व सूचना आयुक्त एडवोकेट पंकज मेहता अनुशासन समिति के सदस्य होंगे।

ये भी पढ़ें:सिंगापुर करेगा हरियाणा में निवेश: गुरुग्राम से पानीपत तक बदलेगी तस्वीर

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp