हरियाणा: भ्रष्टाचार करने वालो की अब खैर नहीं है। हरियाणा राज्य सतर्कता ब्यूरो ने इसके लिए पूरा खाका तैयार कर लिया है। हरियाणा में पिछले कई साल से भ्रष्टाचार के मामलों में अधिकारी और कर्मचारी पकड़े जा रहे हैं। हरियाणा सरकार भ्रष्टाचारियों द्वारा काली कमाई से अर्जित संपत्तियों को भी कुर्क करने की तैयारी में है।
Haryana: CM आज देंगे दो हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात, यहां से करेंगे उद्घाटन व शिलान्यास
तेजी से बढ रहा है भ्रष्टाचार: प्रदेश मे भ्रष्टाचार तेजी से बढ रहा है। सरकार का कहना है कुछ अधिकारी कई सालो से गिरोह से जुडे हुए हॅै ओर समय समय पर अपने ग्रप बदलने रहे है।गंभीर बात ये है कि छोटे-छोटे अधिकारी मामूली कार्यों के लिए लोगों से लाखों रुपये की अवैध वसूली कर रहे हैं।
समीक्षा के दौरान यह भी सामने आया है कि भ्रष्टाचारी जेल चला जाता है लेकिन उसके द्वारा अवैध रूप से कमाई गई संपत्ति बच जाती है। भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने के लिए अब भ्रष्टाचारियों की संपत्तियों को भी कुर्क करने की तैयारी की जा रही है। राज्य सतर्कता ब्यूरो ने अब तक पकड़े गए भ्रष्टाचारियों के मामलों की समीक्षा के बाद पूरी रिपोर्ट तैयार की है।
भ्रष्टाचारियों पर और कसेगा शिकंगा
हरियाणा सरकार ने विजिलेंस ब्यूरो में 809 और पद स्वीकृत कर दिए हैं। फिलहाल विजिलेंस के पास मात्र 533 का स्टाफ है। नया स्टाफ मिलने के बाद विजिलेंस अपनी कार्रवाई को और तेज गति से अंजाम देगा। नए पदों में एक एसपी समेत जांच अधिकारी और अलग-अलग विशेषज्ञता के अधिकारी शामिल हैं।
Gold Price: आखिर क्यों गिरे सोना-चांदी के भाव, जानिए खरीददारी का सही समय
होगी नई नियुक्त: लंबे समय से रिक्त पडे पदो को डेपुटेशन के माध्यम से भरा जाएगा। विभाग में सीबीआई के रिटायर्ड अधिकारियों की भी सेवा ली जा रही है। इसके अलावा, सरकार ने ब्यूरो के लिए एक करोड़ रुपये का रिवाल्विंग फंड स्थापित किया है और बजट में ब्यूरो के ढांचागत मजबूती के लिए 100 करोड़ रुपये का बजट रखा है।
जानिए क्या कहा डीजीपी ने : हम वर्ष 2023 में भ्रष्ट अधिकारियों की अवैध कमाई की संपत्ति कुर्क कर उन पर बड़ी कार्रवाई करने की तैयारी कर रहे हैं। इसके लिए ब्यूरो ने तमाम तैयारियां कर ली हैं। हमारा मकसद जीरो टॉलरेंस को स्थापित करना है। लोग टोल-फ्री नंबर 1800-180-2022 और 1064 और व्हाट्सएप नंबर 094178-91064 पर भ्रष्टाचार की शिकायत दे सकते हैं। – शत्रूजीत कपूर, डीजीपी, विजिलेंस ब्यूरो, हरियाणा।

















