Haryana : पेरिस इंटरनेशनल ओलम्पिक से शतरंज एशिया महाद्वीप के महासचिव ब्रह्मचारी कुलदीप शतरंज ने बताया कि 13 साल बाद आयोजित छह दिवसीय हरियाणा स्टेट ओलंपिक गेम्स 2025 का 9 नवंबर 2025 को समापन हो गया। छह दिनों में प्रदेश के 10 जिलों में और चंडीगढ़ में 24 से ज्यादा खेलों का आयोजन किया गया। इस दौरान खिलाड़ियों ने कुल 1143 पदक जीते हैं। इसमें टीम इवेंट और व्यक्तिगत पदक शामिल हैं। आखिरी दिन 24 स्वर्ण सहित 75 पदक खिलाड़ियों ने जीते हैं।Haryana State Olympic Games 2025
छह दिवसीय आयोजन में खिलाड़ियों ने 371 स्वर्ण, 341 रजत और 341 कांस्य पदक सहित कुल 1143 पदक अपने नाम किए। आखिरी दिन ही खिलाड़ियों ने 24 स्वर्ण सहित 75 पदक जीतकर प्रदेश का सम्मान बढ़ाया।Haryana State Olympic Games 2025
भारतीय ओलम्पिक संघ आईओए से मान्यता प्राप्त महाभारत के भीष्म पितामह शक्तिमान मुकेश खन्ना के नेतृत्व वाली वित्त मंत्रालय भारत सरकार से एकमात्र आयकर छुट प्राप्त हरियाणा शतरंज एसोसिएशन एचसीए के प्रदेश महासचिव ब्रहमचारी कुलदीप शतरंज ने बताया कि ओलम्पिक खेलो का छठा दिन हरियाणा के खेल इतिहास का यादगार दिन साबित हुआ है। चंडीगढ़ के सुखना लेक पर पानी में थिरकते पैडल, बॉक्सिंग रिंग में गूंजते पंच, और फिनिश लाइन पर सांसें रोक देने वाली रेस में हर खिलाड़ी ने अपने जिले का नाम ऊंचा किया और साबित किया कि असली जीत सिर्फ मेडल की नहीं बल्कि दिल जीतने की होती है। हालांकि अभी टेनिस में तीन पदकों को लेकर 9 नवंबर 2025 को मैच होना है।
क्याकिंग और कैनोइंग इवेंट ने पूरे दिन का माहौल जोश से भर दिया। झज्जर की कंचन और पूजा ने कई स्वर्ण पदक जीतकर राज्य की नई जल योद्धा कहलाईं।सोनीपत ने पुरुष वर्ग के सी4 और के4 फाइनल्स में दबदबा बनाए रखा जबकि जींद की ज्योति और मीना की जोड़ी ने सी2 200 मीटर में स्वर्ण पदक जीता है।Haryana State Olympic Games 2025
पेरिस इंटरनेशनल ओलम्पिक से शतरंज एशिया महाद्वीप के महासचिव ब्रह्मचारी कुलदीप शतरंज ने बताया कि गुरुग्राम ने महिलाओं की 4×100 मीटर मेडले रिले में स्वर्ण पदक जीता, झज्जर ने पुरुषों की रिले दाैड़ में दो पदक (स्वर्ण और कांस्य) अपने नाम किए। फरीदाबाद ने मिक्स्ड रिले में सबको चौंकाते हुए स्वर्ण हासिल किया। एथलेटिक्स में फतेहाबाद की दीपिका ने जैवलिन थ्रो में स्वर्ण जीतकर नया रिकॉर्ड बनाया जबकि करनाल की सलोनी ने रजत पर कब्जा किया।
बॉक्सिंग और टीम स्पोर्ट्स में बिजली सी टक्कर : गुरुग्राम की वंशिका ने 57–60 किग्रा वर्ग में स्वर्ण जीता। अंबाला, हिसार, फतेहाबाद, रोहतक और जिंद ने भी कई भार वर्गों में दमदार प्रदर्शन किया। टीम खेलों में करनाल ने पुरुष और महिला दोनों वर्गों में वॉटरपोलो का स्वर्ण जीतकर डबल गोल्ड का कारनामा किया। सोनीपत और जिंद को क्रमशः रजत मिला है।
उन्होंने आगे बताया कि – “हरियाणा स्टेट ओलंपिक का छठा दिन राज्य के खेल इतिहास का यादगार पन्ना बन गया है। चाहे सुखना लेक की लहरों पर दौड़ती नावें हों या रेस ट्रैक पर उड़ते कदम — हर खिलाड़ी ने अपने जिले का नाम ऊँचा किया और यह साबित किया कि असली जीत केवल पदक की नहीं बल्कि दिलों की होती है।”
13 साल बाद आयोजित हरियाणा स्टेट ओलंपिक गेम्स 2025 का समापन खेल भावना और जोश से लबरेज माहौल में हुआ। पूरे प्रदेश के 6000 खिलाड़ियों ने 10 जिलों व चंडीगढ़ में आयोजित 24 खेल विधाओं में दमखम दिखाया। झज्जर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 117 पदक जीतकर पहला स्थान हासिल किया, जबकि सोनीपत ने 122 पदक लेकर दूसरा और गुरुग्राम ने 113 पदक लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
खेल मैदानों में छाई रही ऊर्जा और रोमांच : खेलों के अंतिम दिन क्याकिंग और कैनोइंग इवेंट ने माहौल को उत्साह से भर दिया। झज्जर की कंचन और पूजा ने कई स्वर्ण जीतकर “राज्य की नई जल योद्धा” का खिताब पाया।
सोनीपत के खिलाड़ियों ने पुरुष वर्ग के सी4 और के4 फाइनल्स में दबदबा बनाए रखा, वहीं जींद की ज्योति और मीना ने सी2–200 मीटर में स्वर्ण पर कब्जा किया। टीम स्पोर्ट्स में करनाल ने पुरुष और महिला दोनों वर्गों में वॉटरपोलो का स्वर्ण जीतकर “डबल गोल्ड” का कमाल कर दिखाया।
छह दिन की प्रतियोगिता में कुल पदक –
स्वर्ण – 371
रजत – 341
कांस्य – 341
कुल – 1143
पदक तालिका में शीर्ष ज़िले –
क्रम जिला कुल पदक –
1 झज्जर 117
2 सोनीपत 122
3 गुरुग्राम 113
4 हिसार 87
5 रोहतक 85
6 जींद 71
7 भिवानी 61
8 करनाल 60
9 फरीदाबाद 60
10 कुरुक्षेत्र 42
(अन्य: फतेहाबाद 40, पानीपत 39, चरखी दादरी 36, कैथल 25, अंबाला 20, यमुनानगर 16, पलवल 19, सिरसा 12, पंचकूला 12, रेवाड़ी 18, नारनौल 10, नूंह 6)

















