मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026

Haryana Political News: जननायक जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी गठित, जानिए किसको क्या मिली जिम्मेदारी

Written by: सुनील चौहान

Published:

Haryana Political News: जननायक जनता पार्टी एक बार फिर स​क्रिय हो गई है। पार्टी के संगठन निर्माण के तहत गुरूवार को कई महत्वपूर्ण पदो नियुक्तियां की है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.…


Haryana Political News: जननायक जनता पार्टी एक बार फिर स​क्रिय हो गई है। पार्टी के संगठन निर्माण के तहत गुरूवार को कई महत्वपूर्ण पदो नियुक्तियां की है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला के नेतृत्व में पॉलिटिकल अफेयर्स की कमेटी पीएसी का गठन किया है। इतना ही नहीं पार्टी ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी में 18 सदस्य बनाए गए है जिनकी सूची जारी की गई।Haryana Political News

Advertisement

 

जेजेपी पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी में डॉ. अजय सिंह चौटाला, वरिष्ठ नेता डॉ. केसी बांगड़, पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला, पूर्व विधायक अमरजीत ढांडा, पूर्व विधायक नैना सिंह चौटाला, पूर्व विधायक रमेश खटक, मोहसीन चौधरी, रीटा सिंह, राव सुनील चौधरी एवं सभी प्रदेश अध्यक्ष होंगे।

Advertisement

ये भी पढ़ें:वोट चोरी के विरोध में धारूहेड़ा में सड़कों पर उतरी कांग्रेस: भगत सिंह चौक पर फूंका मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला

बता दें कि पार्टी की अनुशासन समिति के चेयरमैन पूर्व वीसी अजमेर सिंह मलिक और सभी सदस्य भी राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य होंगे, जिनमें एडवोकेट कलम सिंह, रिटायर्ड इंजीनियर इन चीफ निहाल सिंह, एडवोकेट विजय बंसल, एडवोकेट अदरीश खान और पूर्व सूचना आयुक्त एडवोकेट पंकज मेहता शामिल हैं।Haryana Political News

इतना ही नहीं जेजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में पूर्व वीसी रणपाल सिंह, बलवान दनौदा, चरण सिंह अहेर, अमर सिंह ब्रह्मचारी, रणबीर राणा, हरी सिंह भारी, होशियार सिंह नेहला, राजमल काजल, तेज सिंह तेवतिया, नफे सिंह मान, राकेश जाखड़ और धूप सिंह माजरा को सदस्य बनाया गया है।

ये भी पढ़ें:सिंगापुर करेगा हरियाणा में निवेश: गुरुग्राम से पानीपत तक बदलेगी तस्वीर

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp