मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana News: राजस्थान बॉर्डर पर होगा राहुल गांधी का संबोधन, इस शहर से हरियाणा में प्रवेश करेगी यात्रा

On: December 20, 2022 7:36 AM
Follow Us:

हरियाणा : भारत जोड़ो यात्रा 21 दिसंबर को हरियाणा में प्रवेश करेंगी। अब देखना यह है कि हरियाणा में एंट्री करने वाली भारत जोड़ो यात्रा के दौरान प्रदेश कांग्रेस एक दिखाई देगी या नही। हालांकि दावा किया जा रहा है कि राज्य के दिग्गज कांग्रेसी नेता राहुल गांधी के सामने एकजुटता दिखाएंगे।

HTET परीक्षा 2022 परिणाम घोषित: यहां चैक करे रिजल्ट

फिलहाल है चार गुट: वैसे हरियाणा कांग्रेस में पूर्व CM भूपेंद्र सिंह हुड्डा सहित 4 गुट हैं।
इनमें पूर्व CM भूपेंद्र सिंह हुड्डा, राज्यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कुमारी सैलजा और कांग्रेस विधायक किरण चौधरी शामिल है। इन नेताओं की आपसी खींचतान के कारण कांग्रेस पिछले 8 सालों में अपना संगठन तक खड़ा नहीं कर पाई है।

RAHUL GANDHI 2

पहले चरण में इन लोकसभा सीटों पर फोकस

भारत जोड़ो यात्रा के पहले चरण में हरियाणा कांग्रेस राज्य की 6 लोकसभा सीटों पर फोकस करेगी। इनमें फरीदाबाद, गुड़गांव, सोनीपत, करनाल, कुरूक्षेत्र और अंबाला की लोकसभा सीटें शामिल हैं, इनके अंतर्गत राज्य की 90 विधानसभा सीटों में से 54 विधानसभाएं भी हरियाणा कांग्रेस कवर करेगी।

जयपुर में भी श्रद्धा जैसा हत्याकांड: ताई की हत्या कर शव के टुकड़े करके जंगल में फेंके
राजस्थान बॉर्डर पर होगा संबोधन
21 दिसंबर को हरियाणा में एंट्री के वक्त ही प्रदेश कांग्रेस ने राजस्थान बॉर्डर पर ही 30 मिनट की पब्लिक मीटिंग रखी है। सुबह 6 बजे के वक्त 10 डिग्री तापमान से भी कम में राहुल गांधी लोगों को संबोधित करेंगे। इस सभा में राहुल गांधी के बोलने के लिए 10 मिनट का समय निर्धारित किया गया है। अन्य कांग्रेसी नेताओं को अपने संबोधन के लिए सिर्फ 4 मिनट ही मिलेंगे।

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now