Haryana News: हरियाणा के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी! इस टोल प्लाजा में मिलेगी छूट

On: March 22, 2026 9:31 AM
Follow Us:
Haryana News

शनिवार को बाडोपट्टी टोल पर किसान संघर्ष समिति और टोल प्लाजा अधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में बाडोपट्टी, चौधरीवास, मय्यड़ टोल प्लाजा किसान संघर्ष समिति के सदस्य और तीनों टोल के प्रबंधक मिवृति रावत, मंगेश देश पांडे, दलीप सिंह, कंपनी के जनरल मैनेजर गंगाधर और सुरक्षा प्रभारी अमित नैन मौजूद रहे।

बैठक में टोल प्लाजा अधिकारियों ने किसानों की सभी मांगें मान लीं। अब कार्ड, झंडा और बैज लगे वाहनों पर टोल टैक्स नहीं लगेगा। टोल कर्मी कार्ड, झंडा और बैज लगे वाहनों का कोई सत्यापन नहीं करेंगे। रात में किसी से बात करने के लिए मजबूर नहीं करेंगे।

अगर वाहन में महिलाएं और परिवार के सदस्य साथ बैठे हैं तो टोल कर्मी अभद्र व्यवहार नहीं करेंगे। वहीं, संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक ईश्वर वर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक का संचालन सरदानंद राजली ने किया। किसानों ने यह भी आश्वासन दिया कि अगर कोई गलत कार्ड का इस्तेमाल करता है तो उसके लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

अगर गाड़ी पर झंडा, कार्ड और बैज आदि में से कोई भी दो पहचान पत्र हैं तो किसानों की गाड़ी को किसी भी हालत में नहीं रोका जाएगा।

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now