मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026

Haryana News: केस निपटाने का सुनहरा मौका, इन दिन लगेगी लोक अदालत

Written by: सुनील चौहान

Published:

Haryana News: हरियाणा के सभी जिलों के न्यायिक परिसर में 12 जुलाई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इस दिन दोनों पक्षों की सहमति से विभिन्न मामलों का त्वरित और…


Haryana News: हरियाणा के सभी जिलों के न्यायिक परिसर में 12 जुलाई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इस दिन दोनों पक्षों की सहमति से विभिन्न मामलों का त्वरित और सुलह के आधार पर समाधान किया जाएगा।

Advertisement

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाडी के सचिव अमित वर्मा ने बताया कि इस लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य लंबित मामलों का आपसी समझौते के माध्यम से शीघ्र निपटारा करना है। इसमें निम्नलिखित प्रकार के मामलों का निपटारा किया जाएगा:

  • ट्रैफिक चालान
  • बैंक रिकवरी
  • मोटर वाहन दुर्घटना अधिनियम
  • पारिवारिक विवाद
  • दीवानी एवं फौजदारी मामले
  • श्रम विवाद
  • भूमि अधिग्रहण
  • बिजली-पानी के बिल
  • राजस्व आदि

सीजेएम अमित वर्मा ने आमजन से अपील की है कि 12 जुलाई को आयोजित इस लोक अदालत का लाभ उठाएं। अपने लंबित प्रकरणों को आपसी सहमति से हल करवा लेने में ही लाभ है, जिससे समय और खर्च दोनों की बचत होगी।

Advertisement

ये भी पढ़ें:वोट चोरी के विरोध में धारूहेड़ा में सड़कों पर उतरी कांग्रेस: भगत सिंह चौक पर फूंका मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला

उन्होंने कहा कि सामान्य कोर्ट में बार-बार चक्कर लगाने और समय और धन की बर्बादी हो सकती है, लेकिन लोक अदालत में विवाद को सुलझाकर समाप्त किया जा सकता है। इसमें ना तो किसी की हार होती है और ना ही किसी की जीत, बल्कि यह सभी के लिए फायदेमंद है।

ये भी पढ़ें:सिंगापुर करेगा हरियाणा में निवेश: गुरुग्राम से पानीपत तक बदलेगी तस्वीर

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp