Haryana News: हरियाणा में देर रात स्पीकर बजाने पर विवाद, 1 युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

On: July 8, 2025 8:07 AM
Follow Us:
Haryana News: Dispute over playing speaker late at night in Haryana, 1 youth died, another seriously injured

Haryana News: हरियाणा में हिसार में देर रात डीजे बजाने को लेकर विवाद हो गया। हिसार के भारत नगर में बर्थडे में सोमवार रात साढ़े 11 बजे सड़क के बीच स्पीकर बजाने पर कुछ लोगों और पुलिस में भिड़ंत हो गई। इस भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक युवक की हालत गंभीर है। वहीं पुलिस चौकी इंजार्च समेत 2 पुलिसकर्मी घायल है।

पुलिस के अनुसार, देर रात तेज आवाज में स्पीकर बजाने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान कुछ युवकों ने 12 क्वार्टर चौकी इंचार्ज विनोद पर हमला कर दिया। इसकी सूचना मिलते ही मिलगेट थाने से पुलिस टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई।

युवकों ने पुलिस पर पथराव करना शुरु कर दिया। पुलिस जब उनकी तरफ बढ़ी तो 2 युवक भागते हुए छत से कूद गए। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें नागरिक अस्पताल ले जाया गया। वहां दिनेश नाम के युवक ने दम तोड़ दिया।

आकाश नाम के युवक को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया गया है। इस घटना में चौकी इंचार्ज विनोद और पुलिसकर्मी महेंद्र भी घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही 2 DSP पुलिसबल के साथ नागरिक अस्पताल पहुंचे।

पुलिस पर तेजधार हथियारों से हमले का आरोप
चौकी इंचार्ज विनोद ने आरोप लगाया कि सड़क पर स्पीकर बजा रहे काकू समेत कुछ युवकों को रोका तो उन्होंने तेजधार हथियार से हमला कर पुलिसकर्मियों को बंधक बना लिया। पुलिसकर्मी किसी तरह से बाहर निकले। इसी दौरान दो युवक छत से कूद गए और पुलिस पर पथराव कर दिया।

 

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now