Breaking news
IGP ओम प्रकाश नरवाल ने संभाला साउथ रेंज रेवाड़ी का कार्यभार Rewari Accident News: तेज रफ्तार बाइक ने बुजुर्ग को कुचला Haryan crime: 1.89 करोड़ की साइबर ठगी में रेवाड़ी पुलिस ने तीन ओर दबोचे Rewari में ACB की बडी कार्रवाई: होमगार्ड कमांडेंट 50 हजार रिश्वत के साथ काबू Haryana Monsoon Update: गर्मी से मिलेगी राहत, इस दिन राज्य में पहुंचेगा मानसून Rewari Breaking News: संदिग्ध हालात में स्कूल संचालक की हुई मौत, कार में मिला शव Bhiwadi News: मायके जाने को लेकर हुआ विवाद, मां ने मासूम बेटी को पिला दिया तेजाब, हुई मौत Rewari News: जिले को मिली नई ट्रेन की सौगात, भुज-दिल्ली डेली एक्सप्रेस का होगा ठहराव Haryana Weather Alert: आज भयंकर गर्मी का अलर्ट, 4 डिग्री सेल्सियस बढ़ेगा तापमान 21 May Rashifal : आज किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सतर्क? पढ़ें आज का राशिफल
back to top
Home Haryana News Haryana crime: रेवाड़ी जेल के सात कर्मचारी निलंबित

Haryana crime: रेवाड़ी जेल के सात कर्मचारी निलंबित

SUSPENDED

Haryana crime : रेवाड़ी में बीते शुक्रवार को जेल से फरार हुए दो हवालाती बंदियों को पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। डीजी जेल ने सात जेल कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबित कर्मचारियों में पांच हेड वार्डर और दो वार्डर शामिल हैं

ये हुई थे फरार: पकड़े गए आरोपियों की पहचान उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के टांडा निवासी फैजान (25 वर्ष) और इटावा के मकसूदपुर निवासी जाहिद (21 वर्ष) के रूप में हुई है।

ऑनलाइन ठगी के मामलों में जेल में फोनी बंद: बात दे कि दोनों आरोपी ऑनलाइन ठगी के मामलों में जेल में बंद थे। दोनों बंदी रात के समय जेल से फरार होने में सफल हो गए थे, जिससे जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया था।

इस घटना के बाद जेल विभाग हरकत में आया और महानिदेशक जेल आलोक मित्तल के निर्देश पर तुरंत जांच शुरू की गई। प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में जेल स्टाफ की गंभीर लापरवाही सामने आई है, जिसके चलते दोनों कैदी फरार हो सके।

सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में वरिष्ठ अधिकारियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है और विस्तृत इंक्वायरी रिपोर्ट आने के बाद उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई संभव है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के निर्देश दिए गए हैं।

7 वार्डर निलंबित: इसी क्रम में बड़ी कार्रवाई करते हुए डीजी जेल ने सात जेल कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबित कर्मचारियों में पांच हेड वार्डर और दो वार्डर शामिल हैं। जांच में इन सभी की लापरवाही पाई गई है। जेल प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा उपाय लागू किए जाएंगे।

, फरार कैदियों की जल्द गिरफ्तारी से पुलिस और प्रशासन ने राहत की सांस ली है, लेकिन इस घटना ने जेल सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

BREAKING NEWS Best24 News • Haryana News • Rewari News • Dharuhera Updates • Latest Breaking News