Haryana crime: मां काली के नाम पर नॉन-वेज स्टॉल रखने को लेकर विवाद

On: March 25, 2026 9:09 PM
Follow Us:
Controversy Over Naming a Non-Veg Stall After Maa Kali

Haryana crime: हरियाणा के फरीदाबाद में एक नॉन-वेज स्टॉल को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। सेक्टर-11 इलाके में कुछ लोगों द्वारा स्टॉल पर तोड़फोड़ करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कुछ युवक स्टॉल संचालक से बहस करते हुए सामान को नुकसान पहुंचा रहे हैं। बताया जा रहा है कि तोड़फोड़ करने वाले युवक खुद को एक हिंदू संगठन से जुड़ा बता रहे थे। हालांकि, इस मामले में अभी तक पुलिस में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।Haryana crime

Controversy Over Naming a Non-Veg Stall After Maa Kaliजानकारी के अनुसार, यह वीडियो कुछ दिन पुराना बताया जा रहा है, लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद चर्चा का विषय बन गया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, पश्चिम बंगाल के रहने वाले 35 वर्षीय बलराम नाम के व्यक्ति ने फरीदाबाद के सेक्टर-11 में एक नॉन-वेज स्टॉल शुरू किया था। इस स्टॉल पर चिकन और अन्य नॉन-वेज व्यंजन बेचे जाते थे। स्टॉल का नाम ‘मां काली’ के नाम पर रखा गया था, जिसे लेकर कुछ लोगों ने आपत्ति जताई।

 स्टॉल के नाम को लेकर बलराम से बहस शुरू 

उनका कहना था कि किसी देवी-देवता के नाम पर नॉन-वेज का स्टॉल नहीं होना चाहिए। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया और बात बहस से आगे बढ़ते हुए तोड़फोड़ तक पहुंच गई। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग स्टॉल के सामान को इधर-उधर फेंकते हुए नजर आ रहे हैं।

 इलाके में काफी देर तक हंगामा होता रहा

आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव की कोशिश भी की, लेकिन तब तक स्टॉल को नुकसान पहुंच चुका था। घटना के बाद स्टॉल संचालक काफी घबराया हुआ दिखाई दिया। हालांकि, उसने अभी तक पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई है।

इस विवाद में पलवल के होडल क्षेत्र से जुड़े एक कॉमेडियन और यूट्यूबर का नाम भी सामने आ रहा है। बताया जा रहा है कि वह भी मौके पर मौजूद था और पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाते हुए दिखाई दिया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोग इस घटना पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

वहीं, पुलिस का कहना है कि फिलहाल उनके पास इस मामले में कोई लिखित शिकायत नहीं आई है। अधिकारियों के मुताबिक, यदि पीड़ित की ओर से शिकायत दी जाती है तो मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। पुलिस यह भी कह रही है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो की सत्यता की जांच की जा सकती है।

 इलाके में चर्चा का माहौल बना 

कुछ लोग इसे धार्मिक भावनाओं से जुड़ा मुद्दा बता रहे हैं, जबकि कई लोग कानून अपने हाथ में लेने की घटना की आलोचना कर रहे हैं। फिलहाल सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि क्या स्टॉल संचालक पुलिस में शिकायत दर्ज कराता है या नहीं, क्योंकि उसी के बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई तय होगी।

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now