back to top
Home Rewari News Fire in Rewari: रेवाड़ी झुग्गियों में लगी भयंकर आग

Fire in Rewari: रेवाड़ी झुग्गियों में लगी भयंकर आग

रेवाड़ी झुग्गियों में लगी भयंकर आग
रेवाड़ी झुग्गियों में लगी भयंकर आग

Fire in Rewari: कोनसीवास रोड रेवाड़ी में सोमवार दोपहर झुग्गियों में भयंकर आग लग गई। आग लगने से अफरा तफरी मच गई। सूचना के बाद फायर बिग्रेड की 5 गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आगजनी से 6 झुग्गियों के साथ उनमें रखा सामान जल गया।

किसकी है ये झुग्गियां, कैसे लगी आग: बता दे कि इस झुग्ग्यिों में पश्वित बंगाल के लोग किराये पर लेकर रहते है। बता ये लोग रेवाड़ी में कबाड़ी का काम करते हैं। हालांकि पता चला कि कुूछ लोग वोट डालने के लिए पश्चिमी बंगाल गए हुए थे। सोमवार को एक झुग्गी से आग शुरू हुई और देखते ही देखते आसपास की 5 से 6 झुग्गियों को अपनी चपेट में ले लिया।Fire in Rewari

कौन लेता है इनसे ​किराया, पहले भी जल चुकी झुग्गियां: बता दे कि कोनसीवास रोड पर एक खाली प्लॉट में करीब 15 से 18 झुग्गियां बनी हुई हैं। प्लॉट मालिक 100 गज खाली जमीन का 2200 से 3 हजार रुपए के हिसाब से किराया वसूलते है। जबकि बिजली और पानी की व्यवस्था खुद झुग्गी वाले करते हैं। शहर में इससे कुछ दिन पहले भी झुग्गियों में आग लगने की घटना हो चुकी है। एक बार आजगनी ने झुग्गियों को आग की चपेट में ले लिया है।Fire in Rewari

Best24News
Harsh Chauhan - Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।