Election : पंचकूला में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राज्य चुनाव आयुक्त देवेंद्र कल्याण ने हरियाणा में होने वाले निकाय चुनावों का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया। उन्होंने प्रदेशवासियों को डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती और बैसाखी पर्व की शुभकामनाएं देते हुए चुनाव प्रक्रिया की जानकारी साझा की।
रविवार को होगा मतदान:
बात दे कि आयोग के अनुसार प्रदेश में 10 मई 2026, रविवार को मतदान कराया जाएगा, जबकि 13 मई को चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे। यदि किसी क्षेत्र में उपचुनाव की आवश्यकता पड़ी तो वह 12 मई को आयोजित किया जाएगा।
27 अप्रैल को होगो नामांकन पत्रों की जांच :
चुनाव कार्यक्रम के तहत नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया 21 अप्रैल से 25 अप्रैल तक चलेगी। इसके बाद 27 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 28 अप्रैल को नाम वापस लेने की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है।
इसी दिन प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह भी आवंटित किए जाएंगे। आयोग ने स्पष्ट किया कि चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह निर्धारित समयसीमा के अनुसार संपन्न कराई जाएगी।
इस बार पंचकूला, अंबाला और सोनीपत में नगर निगम चुनाव कराए जाएंगे।
जानिए कहा कहा होगा मतदान:
इसके अलावा रेवाड़ी नगर परिषद, धारूहेड़ा, सांपला और उकलाना नगर पालिकाओं में भी मतदान होगा। वहीं टोहाना, झज्जर, राजौंद, तरावड़ी, सढ़ौरा और कनीना नगर पालिकाओं में भी चुनाव कराए जाएंगे। साथ ही प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में पंचायत राज के उपचुनाव भी आयोजित किए जाएंगे, जिससे स्थानीय स्तर पर प्रशासनिक व्यवस्थाओं को और मजबूत किया जा सके।




















