मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

पोर्ट ब्लेयर की जेल व वाइपर द्वीप से स्वतंत्रता सेनानियों की मिट्टी लेकर प्रतिनिधिमंडल पहुंचा रेवाडी

On: January 2, 2022 11:27 AM
Follow Us:

जिन रणबांकुरो के साथ अपेक्षित व्यवहार किया इसका कोई प्रायश्चित भी नहीं है: हुकम यादव,
हरियाणा: पोर्ट ब्लेयर की सेल्यूलर जेल और वाइपर द्वीप से स्वतंत्रता सेनानियों की मिट्टी ले भाजपा जिला रेवाड़ी का प्रतिनिधिमंडल आज लौट आया है। आज हुए कार्यक्रम में जिला टीम को प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे जिला अध्यक्ष हुकम चंद यादव ने उस पवित्र मिट्टी से सभी कार्यकर्ताओं को तिलक कर उसे कार्यकर्ताओं को सौंपा । जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता आजादी के अमृत महोत्सव के तहत कार्यक्रम का आयोजन कर जन-जन तक इन वीर बलिदानीयों की गाथा पहुंचाने के का काम करेंगे।उन्होंने बताया की स्वतंत्रता सेनानियों को याद करने काला पानी की 5 दिवसीय यात्रा पर निकला हरियाणा भारतीय जनता पार्टी का 129 सदस्य प्रतिनिधि मंडल पोर्ट ब्लेयर की जेल और वाइपर द्वीप से बलिदानों की मिट्टी लेकर वापस लौट आया है ।

महामारी अलर्ट-सुरक्षित हरियाणा:  रेवाडी में 12 जनवरी तक मिनी लाकडाडन, जानिए नियम


रेवाड़ी से प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे भाजपा के जिलाअध्यक्ष हुकम चन्द यादव ने बलिदानियों की अनदेखी के लिए कांग्रेस पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने स्वतंत्रता सेनानियों की अनदेखी की। भाजपा इन स्वतंत्रता सेनानियों को इतिहास की पुस्तकों में जगह देने का काम करेगा। कांग्रेस ने देश की आजादी के लिए जिन रणबांकुरो के साथ अपेक्षित व्यवहार किया इसका कोई प्रायश्चित भी नहीं है।

रेस्क्यू ऑपरेशन: भिवानी में पत्थरों के नीचे 20 से ज्यादा श्रमिको के दबे होने की आशंका, श्रमिको का रिकोर्ड मैनटेन नहीं


कार्यक्रम में उपस्थित हरको बैंक चेयरमैन अरविंद यादव ने भी इस यात्रा के अनुभव साझा किए। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अरविंद यादव ने बताया कि अंग्रेजों की क्रूरता के शिकार और कांग्रेस की उपेक्षा के शिकार शहीदों को न्याय दिलाने का काम भारतीय जनता पार्टी और इसका कार्यकर्ता करेगा।उन्होंने बताया कि सेल्यूलर जेल में स्वतंत्रता सेनानियों के साथ बहुत ही अमानवीय व्यवहार होता था।

सावधान! Google Chrome पर लोगिन पासवर्ड सेव करना महंगा पड सकता है… जानिए क्यों

लेकिन आजादी के बाद भी कांग्रेस ने न तो इन बातों का जिक्र बहार आने दिया और ना ही उन क्रांतिकारियों का जिन्होंने यह सब झेला।
इस प्रतिनिधिमंडल के साथ गए पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सुनील मूसेपुर कर्मचारी प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक विद्यानंद लांबा किसान मोर्चा विदेश सचिव सतपाल ठेकेदार किसान मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बलजीत यादव रेवाड़ी मंडल प्रभारी दीपा भारद्वाज जिला कोषाध्यक्ष रोहन यादव ने भी अपने अनुभव साझा किए।

Covid update : पटना में एक ही अस्पताल में 19 डाक्टर मिले संक्रमित, संक्रमण का आकडा पहुंचा 281


इस दौरान किसान मोर्चा राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रामपाल यादव, जिला महामंत्री यशवंत भारद्वाज, ईश्वर चनीजा, उपाध्यक्ष सुनील ग्रोवर, भूपेंद्र गुप्ता, जिला सचिव डॉक्टर सुभाष, मुकेश यादव, मौसमी देवी, जिला आईटी प्रमुख नवीन कुमार, , युवा मोर्चा अध्यक्ष मनीष गुप्ता महिला मोर्चा अध्यक्ष पिंकी यादव,मंडल अध्यक्ष बाबूलाल छाबड़ी, दीपक मंगला, रामपाल यादव,विजय प्रधान, दलीप शास्त्री, महेश स्वामी, दीपक अग्रवाल, कविता गुप्ता,नीरू भारद्वाज, प्रदेश युवा सदस्य धीरज, हंसराज,नरेश एडवोकेट,कृष्ण कुमार, रेखा शर्मा, सुमन यादव,उमेश शर्मा, निहाल सिंह गजे सिंह धर्मेंद्र मोरवाल प्रमोद कुमार राजेंद्र सिंह हरिओम इंदौरा,पुष्प कुमार,संजय कुमार,कृष्ण मास्टर, सतीश सिंह डॉक्टर आरके जांगड़ा सहित काफी संख्या में कार्यकर्ताओ ने स्वतंत्रता सेनानियो की इस पवित्र मिट्टी को नमन कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now