Hero MotoCorp Dharuhera में कर्मचारी यूनियन दिवस 21 को

On: March 20, 2026 5:58 AM
Follow Us:
Hero MotoCorp Dharuhera

Hero MotoCorp Dharuhera: धारूहेड़ा: दिल्ली जयपुर हाईवे स्थित Hero MotoCorp के धारूहेड़ा प्लांट में शनिवार, 21 मार्च को यूनियन दिवस मनाया जाएगा। इसको लेकर यूनियन और कर्मचारियों के बीच तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और कार्यक्रम को लेकर उत्साह का माहौल बना हुआ है।

बता दे ही हर साल की भांति हीरो मोटोकॉर्प धारूहेड़ा (Hero MotoCorp Dharuhera) में कर्मचारी यूनियन दिवस के अवसर पर एक भव्य और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होने जा रहा है। इस कार्यक्रम में कर्मचारी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे और विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों के माध्यम से एकता का संदेश देंगे।

Hero MotoCorp Dharuhera
Hero MotoCorp Dharuhera

Hero MotoCorp Dharuhera के प्रधान KRISHAN KUMAR ने बताया कि इस दिवस पर कर्मचारियों के अधिकार, एकता और संगठन की मजबूती को लेकर विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। कार्यक्रम में कर्मचारियों को उनके अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ संगठन की भूमिका पर भी चर्चा की जाएगी।

10 हजार कर्मचारी है कार्यरत: बता दे कि Hero MotoCorp के धारूहेड़ा प्लांट में दस से ज्यादा तरह की बाइक उत्पादित की जाती है। यहां पर दस हजार से ज्यादा कर्मचारी कार्यरत है। मदर प्लाट हरियाणा में होंडा व हीरो के सयुंक्त में 1985 में संचालित हुआ था। कर्मचारियों के हथिकारो के हवन के बाद यहां पर कर्मचारी यूनियन स्थापित की गई। कंपनी में हरियाणा ही नहीं देश भर से कर्मचारी कार्यरत है।

धारूहेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में स्थित हीरो मोटोकॉर्प प्लांट क्षेत्र के बड़े रोजगार केंद्रों में शामिल है, जहां हजारों कर्मचारी कार्यरत हैं। कंपनी देश की प्रमुख दोपहिया निर्माता कंपनियों में गिनी जाती है और लंबे समय से औद्योगिक क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बनाए हुए है।

सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे: बता दें कि यूनियन दिवस के अवसर पर कर्मचारियों की एकजुटता और संगठन की ताकत को प्रदर्शित करने के लिए सांस्कृतिक और जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए जाने की संभावना है, जिससे कर्मचारियों के बीच आपसी सहयोग और बेहतर तालमेल को बढ़ावा मिल सके। इस बार रागिनी कलाकार सुरेश गोला की टीम यूनियन दिवस पर पहुंच रही है।

जानिए क्यों मनाया जाता है यूनियन दिवस: बता दे जिन समय कंपनी में कर्मचारियों पर अत्याचार बढ गया था उस समय कर्मचारियों ने एकता का परिचय देते हुए अपने हकों के लिए एक संगठन बनाया तो उसे समय इस संगठन का नाम हीरो होंडा कर्मचारी यूनियन रखा गया था। चुंकि यूनियन की स्थापना 21 मार्च को हुई थी इसी को लेकर हर साल 21 मार्च को स्थापना दिवस के रूप में मनाया जाता है।

अब क्यो बदला नाम: बता दे कि 1985 में पहले ही इस कंपनी की हीरो होंडा था । इसी के चलते पहले कर्मचारी यूनियन का नाम भी हीरो होंडा कर्मचारी यूनियन ही था। 2010 में हीरो व होंडा के अलग होने से इस प्लाट का नाम हीरो मोटो कार्प कर दिया गया इसी के चलते अब यूनियन का नाम हीरो मोटो कार्प यूनियन कर दिया गया है।Hero MotoCorp Dharuhera

जानिए कैसे बनी थी यूनियन: कर्मचारी से सेवानिवृत हुए कर्मचारियो ने बताया कि कंपनी में यूनियन बनाना कोई आसान काम नहीं था। कितने कर्मचारियों ने पुलिस की लाठी डंडे खाए थे कई कर्मचारियो को जेल की सजा तक भुगतनी पडी थी काफी संघर्ष के बाद कर्मचारियों की एकता के चलते 1987 में यूनियन बन पाई थी। उसी दिन से 21 मार्च को स्थापना दिवस मनाया जाता है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now