Dharuhera: शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

On: March 21, 2026 11:13 PM
Follow Us:
शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

Dharuhera: पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से धारूहेड़ा स्थित अतिशय क्षेत्र “सर्वोदय तीर्थ” श्री 1008 शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर परिसर में सावन माह में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में स्थानीय निवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और 100  से ज्यादा जगह पौधरोपण किया।Dharuhera

 

कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे एच एस पाल के निर्देशन में दर्जनों पर्यावरण प्रेमियों ने मंदिर परिसर को हरियाली से संवारने का कार्य किया। मंदिर संचालक प्रदुमैन जैन ने कहा कि वृक्षारोपण न केवल धार्मिक कार्य है, बल्कि यह सामाजिक और पर्यावरणीय जिम्मेदारी भी है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं।Dharuhera

मंदिर प्रबंधन की ओर से भी वृक्षों की नियमित देखभाल का आश्वासन दिया गया। अंत में सभी प्रतिभागियों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई ।Dharuhera

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now