बुधवार, 14 अक्टूबर 2026

Breaking News: मोबाइल उपभोक्ताओं की सुरक्षा के लिए दूरसंचार विभाग ने उठाया बडा कदम

Written by: सुनील चौहान

Published:

Breaking News: दूरसंचार विभाग ने मोबाइल उपभोक्ताओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एक अहम कदम उठाया है। विभाग ने देश की सभी मोबाइल कंपनियों को निर्देश जारी किया है कि…


Breaking News: दूरसंचार विभाग ने मोबाइल उपभोक्ताओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एक अहम कदम उठाया है। विभाग ने देश की सभी मोबाइल कंपनियों को निर्देश जारी किया है कि वे आने वाले 90 दिनों के भीतर लॉन्च होने वाले हर नए स्मार्टफोन में ‘संचार साथी’ एप को प्री-इंस्टॉल करें। यह एप मोबाइल से जुड़ी शिकायतों और सुरक्षा से संबंधित मामलों के समाधान के लिए विकसित किया गया है। अब नए स्मार्टफोन्स में यह सुविधा पहले से मौजूद रहेगी, जिससे उपभोक्ताओं को अलग से डाउनलोड करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

Advertisement

जानिए क्या होगा फायदा: बता दे संचार साथी एप के जरिए उपभोक्ता फोन का IMEI चेक कर सकते हैं, जिससे फर्जी या क्लोन मोबाइल की पहचान आसानी से की जा सकेगी। इसके अलावा चोरी या गुम हुए मोबाइल फोन की शिकायत दर्ज करना भी सरल हो जाएगा। एप में दर्ज शिकायतें सीधे संबंधित विभागों तक पहुंचती हैं, जिससे फोन की ट्रैकिंग और रिकवरी की प्रक्रिया तेज होती है। हाल के वर्षों में IMEI क्लोनिंग और फर्जी कॉल के मामलों में वृद्धि को देखते हुए इसे एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

साइबर क्राइम में आई कमी: इतना ही नहीं सरकार का मानना है कि इस एप को नए स्मार्टफोन्स में अनिवार्य रूप से शामिल करने से साइबर फ्रॉड के मामलों में कमी आएगी और उपभोक्ताओं को अधिक सुरक्षा मिलेगी। दूरसंचार विभाग ने कंपनियों को तय समयसीमा में इस आदेश का पालन सुनिश्चित करने के लिए साफ निर्देश दिए हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि यह कदम डिजिटल सुरक्षा को मजबूत करेगा और आम उपभोक्ताओं को मोबाइल धोखाधड़ी से बचाव का एक प्रभावी साधन प्रदान करेगा।Breaking News

Advertisement

ये भी पढ़ें:दिल्ली-NCR में अब देखते ही इंपाउंड होगें ये वाहन, 10 लाख जुर्माना वाला वाहन जब्त

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp