Home Rewari News Rewari news: कैंटर ने बाइक को मारी टक्कर, चालक की हुई मौत

Rewari news: कैंटर ने बाइक को मारी टक्कर, चालक की हुई मौत

कैंटर में रेवाड़ी के असाही फ्लाईओवर के पास बाइक को मारी टक्कर

Rewari news: आज सोमवार को दिल्ली जयपुर हाईवे पर एक बड़ा सड़क दुर्घटना हो गया. असाही फ्लाईओवर के पास रोड पर करते समय एक टैंकर ने बाइक को तेज टक्कर मार दी. इस हादसे में युवक की मौत हो गई. वही एक अन्य युवा गंभीर रूप से घायल है. पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मृतक के शव को कब्जे में ले लिया है और कैंटर चालक के विरुद्ध कार्रवाई शुरू कर दी है.

बावल का रहने वाला था युवक (Rewari news)

पुलिस ने बताया कि बावल कस्बा के रहने वाले 26 साल के सिवा और सुधीर बाइक से दिल्ली जयपुर हाईवे होकर कहीं जा रहे थे। जब वह असाही फ्लाईओवर के पास हाईवे का डिवाइडर पर कर रहे थे उसी समय एक तेज रफ्तार कैंटर ने बाइक को टक्कर मार दी।

टक्कर के बाद दोनों बाइक से उछलकर नीचे गिर पड़े इसके बाद हादसे में घायल दोनों युवकों को सामुदायिक अस्पताल केंद्र पहुंचाया गया जहां पर डॉक्टरों ने शिव को मृत घोषित कर दिया। वही सुधीर गंभीर रूप से घायल है। सुधीर को रेवाड़ी के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है।

Also Read:Haryana News: ACB की बड़ी कारवाई, रिश्वत के मामले में गुरुग्राम के DFSC अशोक रावत हुए निलंबित

पुलिस के द्वारा पोस्टमार्टम के बाद शिवा का शव उनके परिवार को सौंप दिया गया है। पुलिस अज्ञात कैंटर चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करके उसकी खोज शुरू कर दी है। पुलिस ने परिवार वालों को भरोसा दिलाया है कि वह कैंटर चालक को ढूंढ कर उसे जरूर सजा देंगे। वही शिव के निधन से उनके परिवार पर मुसीबत का पहाड़ टूट गया है।

गंभीर रूप से घायल सुधीर की इलाज चल रही है।प्राइवेट अस्पताल में सुधीर को एडमिट किया गया है जहां उनके परिजन भी मौजूद है।

Also Read:Rewari news : रेवाड़ी में रफ्तार का कहर, रोडवेज बस ने बाइक सवार पिता पुत्री को मारी टक्कर, हालत गंभीर

Harsh Chauhan - Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।
Exit mobile version