Home Rewari News Rewari Breaking News: ट्रक की टक्कर में बाइक सवार की मौत, पुलिस...

Rewari Breaking News: ट्रक की टक्कर में बाइक सवार की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच

Horrible accident in Rewari

Rewari Breaking News: रेवाड़ी में एक बड़ा सड़क दुर्घटना हो गया है। दिल्ली जयपुर हाईवे पर ट्रक की टक्कर में बाइक सवार की मौत हो गई है और एक्सीडेंट के बाद ड्राइवर गाड़ी सहित मौके से फरार हो गया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेख ली है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दी है। मृतक की पहचान राजस्थान के निवासी के रूप में हुई है।

सामने जानकारी के अनुसार राजस्थान के मुंडावर के नागल उदिया निवासी 58 साल के मुकेश कुमार दिल्ली जयपुर हाईवे से मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने काम पर जा रहे थे। जयपुर से दिल्ली के तरफ जाते समय निखरी फ्लाईओवर के पास ट्रक ने बाइक सवार को पीछे से टक्कर मार दिया। टक्कर के बाद बाइक सवार नीचे गिर गए इसके बाद ट्रक ने उन्हें कुचल दिया जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

इस घटना के बाद राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी लेकिन एक्सीडेंट के बाद ट्रक सवार मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच के शव को अपने कब्जे में ले लिया और जांच शुरू कर दी है। मृतक के परिवार को सूचना दे दी गई है।

पुलिस के द्वारा सीसीटीवी कैमरा खांगाला जा रहा है ताकि ट्रक ड्राइवर की जानकारी मिल सके। सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद आरोपी ट्रक ड्राइवर और गाड़ी की पहचान कर ली जाएगी। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।
Exit mobile version