बुधवार, 14 अक्टूबर 2026

Anmol Bishnoi: गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई को भेजा 11 दिन रिमांड पर

Written by: सुनील चौहान

Published:

Anmol Bishnoi: अमेरिका से प्रत्यर्पित गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई को दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरते ही एनआईए ने गिरफ्तार कर लिया। जैसे ही विमान दिल्ली पहुंचा, एनआईए की टीम पहले से तैनात थी और…


Anmol Bishnoi: गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई को भेजा 11 दिन रिमांड पर
Anmol Bishnoi: गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई को भेजा 11 दिन रिमांड पर
Google News Follow us on Google

Anmol Bishnoi: अमेरिका से प्रत्यर्पित गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई को दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरते ही एनआईए ने गिरफ्तार कर लिया। जैसे ही विमान दिल्ली पहुंचा, एनआईए की टीम पहले से तैनात थी और प्रक्रिया पूरी करते हुए आरोपी को अपनी हिरासत में ले लिया। गिरफ्तार करने के तुरंत बाद एजेंसी उसे दिल्ली स्थित पटियाला हाउस कोर्ट लेकर पहुंची, जहां सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ाते हुए आरोपी को पेश किया गया।Anmol Bishnoi

Advertisement

कोर्ट ने मामले की गंभीरता और जांच की आवश्यकता को देखते हुए अनमोल बिश्नोई को 11 दिन की एनआईए रिमांड पर भेज दिया है। रिमांड के दौरान एनआईए उससे संगठित अपराध, विदेश से संचालित नेटवर्क, फंडिंग और गिरोह से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर पूछताछ करेगी।Anmol Bishnoi

रिमांड मंजूर होने के बाद सुरक्षा घेरे में आरोपी को एनआईए मुख्यालय ले जाया गया, जहां उससे पूछताछ की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। अनमोल बिश्नोई कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भाई है और लंबे समय से विदेश में बैठकर भारत में अपराधों को संचालित करने के आरोपों का सामना कर रहा था।

Advertisement

ये भी पढ़ें:दिल्ली-NCR में अब देखते ही इंपाउंड होगें ये वाहन, 10 लाख जुर्माना वाला वाहन जब्त

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp