मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana: स्वामी शरणानंद के नाम स्थापित हो पशु विज्ञान महाविद्यालय-Best24News

On: April 12, 2022 2:41 AM
Follow Us:

हरियाणा: केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने अहीरवाल इलाके को सौभाग्यशाली बताते हुए कहा कि इलाके में बाबा खेतानाथ, चांदनाथ, शरणानंद जैसे महान संत हुए हैं, जिन्होंने इस इलाके के विकास के लिए बहुत काम किया। महिलाओं की शिक्षा को आगे बढ़ाया।

Rewari: दो साल बाद लगा मेला, उमडी भीड, लाखों रुपये की शराब का लगता है भैरो बाबा का भोग

गांव दड़ौली स्थित आश्रम में सोमवार को स्वामी शरणानन्द की स्मृति में उनकी प्रतिमा का अनावरण हुआ। इस कार्यक्रम में योग गुरु स्वामी रामदेव ने सिरकत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि लोग अपने बच्चों को मजबूत बनाएं।

क्योंकि वे कल के भविष्य है। जब वे मजबूत रहेंगे तब वे देश सेवा के साथ अपने समाज और परिवार का भी भला कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि साधू हूं और जन्म से साधू हूं। मेरी इच्छा है कि भारत 2040-45 तक विश्व की सबसे बड़ी ताकत बने।

 

पशु विज्ञान महाविद्यालय स्थापित करने की मांग: कार्यक्रम में स्थानीय ग्रामीणों की स्वामी शरणानंद के नाम से पशु विज्ञान महाविद्यालय स्थापित करने की मांग पर सकारात्मक जवाब देते हुए सांसद डॉ. अरविंद शर्मा ने सरकार से इस जल्द संबंध बात करने तथा आश्रम को 11 लाख अनुदान देने की घोषणा की। सभी वक्ताओं ने बच्चों को दिल और दिमाग मजबूत करने और हाथों से अच्छे कर्म करने का पाठ पढ़ाया।
Rewari: हर दूसरे दिन हो रहा मांगो को लेकर प्रदर्शन… ये कैसी सरकार-Best24news
इस दौरान केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने अहीरवाल इलाके को सौभाग्यशाली बताते हुए कहा कि इलाके में बाबा खेतानाथ, चांदनाथ, शरणानंद जैसे महान संत हुए हैं, जिन्होंने इस इलाके के विकास के लिए बहुत काम किया।

 

महिलाओं की शिक्षा को आगे बढ़ाया। हम पिछले 20-25 साल से टीवी और अखबारों के माध्यम से देखते और पढ़ते आ रहे हैं कि योग गुरु स्वामी रामदेव की वाणी, कर्म व तप से देश में जो परिवर्तन आया, उसके सत्य वचन सुनने को मिलते हैं।

राजगढ में पेयजल किल्लत को लेकर मचा हा हाकार
उन्होंने स्वामी ने वैदिक बोर्ड और शिक्षा बोर्ड के माध्यम से देश में परिवर्तन का रास्ता निकाला है। उन्होंने स्वामी शरणानंद के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वामी जी ने आजीवन इस इलाके में एकता, आपसी भाईचारा कायम रखने और शिक्षा को बढ़ावा देने का काम किया। कार्यक्रम में मंच संचालन स्वामी गणेशानंद ने किया।

दिल्ली, पंजाब के बाद अब हरियाणा में परचम लहराएगी आप: शिखा-Best24news
रामदेव से सिखाए योग गुर: उन्होंने महिलाओं से कहा कि पेट ठीक राखियो। मुझे माताओं के पेट देखने पर बड़ी तकलीफ़ होती है। पेट ठीक करने के लिए मंच पर उन्होंने कुछ योग क्रियाएं भी बताईं और अपने बच्चों को भी योग क्रियाएं करने को कहा।

दिल्ली, पंजाब के बाद अब हरियाणा में परचम लहराएगी आप: शिखा-Best24news
मांग को लेकर की नारेबाजी: मंच से कुछ दूरी पर बैठे अहीर रेजिमेंट संघर्ष समिति बार-बार अपनी मांग को लेकर नारेबाजी कर रही थी। इस पर सांसद अरविंद शर्मा ने अपना समर्थन देते हुए मंच से घोषणा की कि अहीर रेजिमेंट बननी चाहिए। यहां केंद्र में मंत्री भी बैठे हैं, वे भी प्रयास करें और संसद में यह मांग उठाए। जब तक नहीं बने, तब तक आवाज उठाई जाए। यह बहादुर इलाका है। आजादी में बहुत कुर्बानी दी, जो भुलाई नहीं जा सकती

नकली करंसी का खेल: आज रात ही हो जाती 8 करोड 50 लाख कंरसी की सप्लाई, 25 फीसद कमीशन पर तय हुआ था सौदा
ये लोग रहे मौजूद: सांसद महंत बालकनाथ, महामंडलेश्वर स्वामी धर्मदेव, महंत विट्ठल गिरी, कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र यादव, रोहतक के सांसद डॉ. अरविंद शर्मा, पूर्व सांसद डॉ. सुधा यादव, पूर्व डिप्टी स्पीकर संतोष यादव, पूर्व मंत्री विक्रम सिंह यादव, कोसली विधायक लक्ष्मण सिंह यादव, नांगल चौधरी विधायक डॉ. अभय सिंह यादव, पटौदी विधायक सत्य प्रकाश जरावता, पूर्व मंत्री जगदीश यादव, चेयरमेन अरविंद यादव आदि शामिल हुए।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now